एक्सप्लोरर

ये हैं भारत की सबसे महंगी बाइक, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इन बाइकों की कीमत लग्जरी कारों से भी कहीं ज्यादा है. साथ ही इनका इंजन भी बेहद मजबूत और दमदार है. इन बाइक की लिमिटेड यूनिट ही बनाई जाती हैंं.

नई दिल्लीः अगर आप बाइक के शौकीन हैं, तो आप कई तरह की बाइक्स के बारे में जानकारी रखते होंगे. आज आपको भारत की ऐसी बाइकों के बारे में बताएंगे, जो सबसे महंगी हैं. इन सभी बाइकों की कीमत 50 लाख रुपए से ज्यादा हैं. इन बाइक का इंजन किसी कार जैसा दमदार होता है. इनकी स्पीड भी बेहद ज्यादा होती है. इनकी डिजाइन आकर्षक होने के साथ नई तकनीक पर आधारित होती है.

Ducati Panigale 1299 Superleggera

यह भारत की सबसे महंगी बाइक है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.12 करोड़ रुपए है. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में इस बाइक की 500 यूनिट ही मिलती हैं. इसका इंजन काफी हल्का और मजबूत होता है. इस बाइक का 1285CC का बेहद दमदार इंजन है. इस बाइक में 2 साल की माइलेज वारंटी भी दी जाती है.

BMW HP4 Race

बीएमडब्ल्यू की यह बाइक 85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम कीमत) की है. इस बाइक का फ्रेम फुल-कार्बन फाइबर का बना होता है. यह 999CC के दमदार इंजन से लैस है. इसमें डायनमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक और व्हीकल कंट्रोल सिस्टम होता है. यह खासतौर से रेसिंग के लिए बनाई गई है. इसके हर गियर के साथ स्पीड काफी तेजी से बढ़ती है.

2019 Kawasaki Ninja H2R

इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 72 लाख रुपए है. इस बाइक की टॉप स्पीड 400kmph है. यह दुनिया की सबसे पसंदीदा बाइकों में शुमार है. इसकी डिजाइन भी बेहद शानदार है. खास बात यह है कि यह बाइक ऐसी टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें बाइक पर हुए स्क्रैच ऑटोमैटिक तरीके से हील हो जाएंगे. इसका इंजन भी बेहद दमदार है.

Ducati 1299 Panigale R Final Edition

डुकाटी की यह दूसरी सबसे महंगी बाइक है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.18 लाख रुपए है. इस बाइक का फाइनल एडिशन पिछले मॉडल्स की तुलना में काफी एडवांस है. इसमें टाइटेनियम की कनेक्टिंग रॉड लगी हैं और परफॉर्मेंस के मामले में अऩ्य बाइक से काफी बढ़िया है. यह बाइक भारत में तीन कलर वैरिएंट में उपलब्ध है और इसकी डिजाइन काफी जबरदस्त है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
Duster को टक्कर देने आ गई Nissan Tekton, लुक और सेफ्टी फीचर्स से मचाएगी हलचल
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
भारत में लग्जरी कारों की बंपर डिमांड, Mercedes और BMW ने बना दिया नया रिकॉर्ड
E-25 Petrol Effects: अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
अगर E-10 गाड़ी में डाला E-25 पेट्रोल तो क्या होगा असर, गड़बड़ी पर कहां कर सकते हैं शिकायत?
बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय
बारिश में कार Wiper कर रहा है कट-कट? नई Blade खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget