एक्सप्लोरर

Updated Bajaj Pulsar 220F: लॉन्च हुई अपडेटेड बजाज पल्सर 220एफ, कीमत होगी 1.40 लाख

Bajaj Sports Bikes: बजाज की अपडेटेड बजाज पल्सर 220एफ का मुकाबला सुजुकी जिक्सर एसएफ और टीवीएस की अपाचे आरटीआर 180 से होगा.

New Bajaj Pulsar Sports Bike: दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने भारत में अपनी स्पोर्ट्स बाइक पल्सर 220F का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये रखी है, जो इसके पुराने मॉडल की कीमत से 3,000 रुपए ज्यादा है. घरेलू बाजार में इस बाइक का मुकाबला टीवीएस अपाचे RTR 200 4V जैसी ही अन्य बाइक्स के साथ होगा. इस बाइक में क्या कुछ बदलाव किये गए हैं आगे हम इसकी जानकारी देने जा रहे हैं.

पिछली साल इस बाइक की बिक्री हो गयी थी बंद

पिछली साल अप्रैल-2022 में बजाज ने अपनी इस बाइक को बंद कर दिया था. लेकिन इसकी डिमांड के चलते कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव करते हुए, घरेलू बाजार में फिर इस बाइक की एंट्री करा दी. कंपनी ने अभी इस बाइक को सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया है. साथ ही इस बाइक डिस्पैच करना भी शुरू किया जा चुका है. ताकि इसे जल्द से जल्द देश में मौजूद कंपनी के डीलरशिप पर उपलब्ध कराया जा सके.

बजाज पल्सर 220एफ इंजन और पावर

कंपनी ने अपनी इस बाइक को इसके पुराने लुक्स के साथ ही मेंटेन किया हुआ है, जिसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार्स, स्प्लिट सीट और पीछे की तरफ टू-पीस ग्रैब रेल दी गयी है. वहीं इसके इंजन की बात करें तो, इसमें 220cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो 20bhp की अधिकतम पावर और 18.5 Nm का हाइएस्ट टॉर्क प्रोड्यूस करता है इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा इस बाइक के इंजन को नए बीएस6 फेज-2 आरडीई नॉर्म्स के अनुसार ही अपडेट किया गया है. ये बाइक E-20 पेट्रोल पर चलने में भी सक्षम है.

बजाज पल्सर 220एफ फीचर्स

इस बाइक के फीचर्स की बात करें तो, इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग डायल के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्यूल लेवल इंडिकेटर, स्पीडोमीटर और एक डिजिटल स्क्रीन दी गई है. इसमें फ्रंट फोर्क टेलिस्कोपिक और पिछले हिस्से में डुअल गैस-चार्ज शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. वहीं बाइक की बेहतर हैंडलिंग के लिए सिंगल-चैनल ABS के साथ आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. बाइक में 17-इंच के अलॉय का प्रयोग किया गया है.

इनसे होगा मुकाबला

बजाज की अपडेटेड बजाज पल्सर 220एफ का मुकाबला सुजुकी जिक्सर एसएफ और टीवीएस की अपाचे आरटीआर 180 से होगा.

यह भी पढ़ें :- टोयोटा फॉर्च्यूनर से हटाया गया जेबीएल स्पीकर सिस्टम, लेकिन कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget