एक्सप्लोरर

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, एक महीने में हुई बंपर सेल

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप महज 2000 रुपये देकर बुक कर सकते हैं. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 95 किलोमीटर तक की रेंज देता है. बजाज का ये स्कूटर दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है.

दिग्गज टू-व्हीलर्स कंपनी Bajaj के पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak को भारत में खूब प्यार मिल रहा है. कंपनी ने इस स्कूटर की इस साल जुलाई में 730 यूनिट्स की सेल की. पिछले साल के मुकाबले जुलाई महीने में यह किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे ज्यादा सेल है. साल 2020 के जुलाई महीने में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर के महज 31 यूनिट्स ही सेल हुए थे. पिछले साल जुलाई की तुलना में इस साल जुलाई में इसकी बिक्री में 2255 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं अगर इस साल जून की बात करें तो इस महीने में इसकी बिक्री 61.50 फीसदी तक बढ़ी है. इस महीने में बजाज चेतक के कुल 452 यूनिट्स की सेल की गई है.

इतनी है कीमत
Bajaj Chetak बजाज चेतक के बेस वेरिएंट की कीमत 1,42,988 रुपये है, जबकि इसके टॉप प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1,44,987 रुपये है. वहीं बेंगलुरु में भी बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप इतनी ही कीमत देकर खरीद सकेंगे.

95 किलोमीटर की देता है रेंज
Bajaj Chetak मार्केट में दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है, जिसमें Urban और Premium वेरिएंट्स शामिल हैं. एक बार चार्ज करने पर ये 95 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है. वहीं ईको मोड में ये 85 किलोमीटर तक की रेंज देता है.

रियल टाइम में मिलेगी जानकारी
बजाज चेतक में खास की-लेस फीचर दिया गया है. इसकी मदद से आप बिना चाबी के भी स्कूटर स्टार्ट कर सकेंगे. आपकी जेब में अगर इसकी चाबी है तो आपको सिर्फ एक बटन दबाना पड़ेगा और स्कूटर स्टार्ट हो जाएगा. इस स्कूटर में रेट्रो लुक के साथ राउंड DRL दिए गए हैं. आप इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट भी कर सकते हैं, जहां रियल टाइम में सारी जानकारी मिल सकेगी.

5 घंटे में होगा फुल चार्ज
Bajaj Chetak में दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. एक City मोड और एक Sport मोड. इसमें 4.1 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 16 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है. चेतक का इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है. सिर्फ एक घंटे में ये 25 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है, जबकि पांच घंटे में ये स्कूटर फुल चार्ज हो जाएगा.

इनसे है मुकाबला
इंडियन मार्केट में Bajaj Chetak का मुकाबला TVS iQube और Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है. टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी बाजार में अच्छी डिमांड है. देखना होगा कि चेतक इन स्कूटर्स को कैसे टक्कर देता है.

ये भी पढ़ें

Yamaha MT-15 MotoGP बाइक स्पोर्ट्स लुक और दमदार इंजन के साथ भारत में हुई लॉन्च, इससे होगी टक्कर

Bike Tips: पेट्रोल के महंगे दाम से राहत दिलाएंगे ये टिप्स, जानिए कैसे बढ़ेगा माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
जून में 63 पर्सेंट ज्यादा बिकीं इलेक्ट्रिक गाड़ियां, क्या एथेनॉल की वजह से बढ़ी ईवी की बिक्री?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?
Nissan Tekton खरीदने के लिए कितना देना पड़ेगा डाउन पेमेंट, जानें कितने की बनेगी EMI?
Maruti Suzuki Popularity In India: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती है मारुति, क्या इसे सच में पता है भारतीय ग्राहकों की रग?
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget