एक्सप्लोरर

Bajaj CNG Bike: दुनिया की पहली CNG बाइक के शानदार वेरिएंट्स, कीमत पेट्रोल मोटरसाइकिल से भी कम

World's First CNG Motorcycle: बजाज ऑटो ने दुनिया की पहली सीएनजी बाइक को मार्केट में उतार दिया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में इस CNG बाइक को लॉन्च किया गया.

First CNG Motorcycle Freedom: दुनिया की पहली सीएनजी मोटरसाइकिल भारतीय ऑटोमेकर ने तैयार कर ली है. बजाज ऑटो ने 5 जुलाई के दिन पहली सीएनजी से चलने वाली बाइक बजाज फ्रीडम 125 (Bajaj Freedom 125) को लॉन्च किया. इस बाइक की लॉन्चिंग के साथ ही अब लोगों के पास बाइक वेरिएंट्स में पेट्रोल और सीएनजी के ऑप्शन मौजूद हैं. बजाज ने इस सीएनजी बाइक के तीन वेरिएंट्स मार्केट में उतारे हैं.

सीएनजी बाइक का पावरट्रेन

बजाज फ्रीडम 125 के तीनों वेरिएंट्स में एक जैसा ही इंजन लगाया है. इस बाइक में 125cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है. साथ ही 5-स्पीड गियर बॉक्स भी इस इंजन के साथ जोड़ा गया है. इस इंजन से 8,000 rpm पर 9.5 bhp की पावर मिलती है और 5,000 rpm पर 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है.

बजाज फ्रीडम 125 के वेरिएंट्स

बजाज ऑटो की इस सीएनजी बाइक के तीनों ट्रिम्स में मुख्य फीचर्स को लगभग एक जैसा रखा गया है. वहीं, इस बाइक के डिजाइन में अंतर रखा गया है. सीएनजी बाइक के तीन ट्रिम्स- डिस्क एलईडी (Disc LED), ड्रम एलईडी (Drum LED) और ड्रम (Drum) हैं.

Bajaj Freedom 125 NG04 Drum

बजाज फ्रीडम 125 का सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट ड्रम (Drum) है. इस एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत 95 हजार रुपये रखी गई है. इस बाइक में फ्रंट ब्रेक का इस्तेमाल फ्रंट और रियर व्हील दोनों में किया गया है. इसका फ्रंट व्हील 17-इंच की रिम और रियर व्हील 16-इंच की रिम से जुड़ा हुआ है.

इस बाइक की कीमत को कम रखने के लिए ड्रम वेरिएंट में हैलोजन हेडलाइट का इस्तेमाल किया गया है. इस बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है. ये बाइक दो कलर ऑप्शन के साथ मौजूद है- Pewter ग्रे और एबोनी ब्लैक.

Bajaj Freedom 125 NG04 Drum LED

सीएनजी बाइक के ड्रम एलईडी (Drum LED) वेरिएंट की बात करें, तो इस बाइक में हैलोजन लाइट की जगह एलईडी हेडलाइट का इस्तेमाल किया गया है. इस बाइक में ड्रम ब्रेक्स तो दिए गए हैं, लेकिन स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का फीचर हटा दिया गया है.

इस बाइक में बेसिक LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को लगाया गया है, जिसकी डिस्प्ले पर राइडर को जरूरी जानकारी मिलती रहेगी. इस सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम प्राइस 1.05 लाख रुपये रखी गई है.

Bajaj Freedom 125 NG04 Disc LED

बजाज फ्रीडम 125 का टॉप-वेरिएंट डिस्क एलईडी (Disc LED) है. बाइक की रोकने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए इस मोटरसाइकिल के फ्रंट व्हील में 240 mm के डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं. वहीं पीछे के पहिए में 130 mm के ड्रम ब्रेक ही लगे हैं. रात में बेहतर रोशनी के लिए इस बाइक में भी एलईडी हेडलाइट लगाई गई है.

बजाज का ये वेरिएंट ब्लू, ब्लैक, व्हाइट, रेड और ग्रे कलर में मार्केट में आया है. सभी बाइक में ये वेरिएंट सबसे ज्यादा फीचर्स के साथ आया है. इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 1.10 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें

Electric Cars in India: हुंडई क्रेटा ईवी 2025 में होगी लॉन्च, टाटा पंच ईवी को देगी टक्कर?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget