एक्सप्लोरर

RBI के रेपो रेट कटौती पर आया ऑटो इंडस्ट्री का रिएक्शन, क्या कार लोन अब सस्ते होंगे?

आरबीआई की रेपो रेट कटौती से कार और टू-व्हीलर लोन सस्ते हो सकते हैं. आइए जानते हैं इससे EMI और ऑटो सेक्टर पर क्या असर पड़ेगा और कंपनियों की क्या प्रतिक्रिया रही.

Car Loans In India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 6 जून 2025 को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर इसे 5.5% कर दिया है. इससे पहले फरवरी और अप्रैल में भी दो बार रेपो रेट घटाया गया था. इस साल कुल मिलाकर 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती हो चुकी है. इससे बैंकों के लिए सस्ते ब्याज दर पर लोन देना आसान हो गया है, जिसका सीधा लाभ लोन लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा.

विशेष रूप से कार, बाइक और टू-व्हीलर लोन की ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे EMI कम हो सकती है और ऑटो सेल्स को और गति मिल सकती है.

ऑटो इंडस्ट्री ने कैसे किया स्वागत?

ACMA (ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन)
ACMA की अध्यक्ष श्रद्धा सूरी मारवाह ने RBI के इस फैसले को MSME और ऑटो सेक्टर के लिए सकारात्मक बताया है. उनका कहना है कि रेपो रेट में कटौती और CRR (कैश रिजर्व रेशियो) में राहत से छोटे और मझोले ऑटो कंपोनेंट उद्योगों को अपने वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी. इससे घरेलू मांग में इजाफा होगा और भारत का ऑटो पार्ट्स सेक्टर Global Competition में बना रहेगा.

Hyundai Motor India

कंपनी के COO तरुण गर्ग ने कहा कि रेपो रेट कटौती से बैंकिंग सिस्टम में तरलता (liquidity) बढ़ेगी, जिससे ग्राहकों की EMI घटेगी और उपभोग बढ़ेगा. यह देश की आर्थिक रिकवरी को तेज करेगा और ऑटो सेक्टर को मजबूती देगा.

Mahindra Group

महिंद्रा ग्रुप के CEO अनिश शाह ने RBI के इस निर्णय को देश की आर्थिक मजबूती का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में कटौती से ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट और MSME सेक्टर्स में निवेश और खपत को बढ़ावा मिलेगा. इससे लोन लेना सस्ता होगा, मांग बढ़ेगी और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को रफ्तार मिलेगी.

Renault India

Renault India के CEO वेंकटराम ममिल्लापल्ले के अनुसार, रेपो रेट और CRR में कटौती से करीब 2.5 लाख करोड़ की अतिरिक्त तरलता बैंकिंग सिस्टम में आएगी. इससे एंट्री और मिड-सेगमेंट कारों की फाइनेंसिंग आसान होगी. उनका यह भी मानना है कि आने वाले त्योहारी सीजन में, जब निजी खपत बढ़ेगी, तब यह राहत बिक्री को नई ऊंचाई पर ले जा सकती है.

Hinduja Leyland Finance

कमर्शियल वाहन फाइनेंस पर काम कर रही कंपनी हिंदूजा लेलैंड फाइनेंस के MD और CEO सचिन पिल्लै ने कहा कि यह कटौती सही समय पर हुई है. छोटे ट्रांसपोर्टर्स और ग्रामीण उद्यमियों के लिए सस्ते लोन अब अधिक उपलब्ध होंगे, जिससे माल ढुलाई और इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों में तेजी आएगी.

EMI और कार लोन पर क्या असर पड़ेगा?

रेपो रेट में कटौती का सीधा असर कार लोन की ब्याज दरों पर होता है. जब बैंकों को RBI से सस्ता लोन मिलता है, तो वे ग्राहकों को भी लो इंटरेस्ट लोन देते हैं. जिसके चलते कार लोन पर ब्याज दरें घटेंगी, ग्राहकों की EMI कम होगी, नए खरीदारों के लिए गाड़ियां अधिक किफायती बनेंगी, फाइनेंसिंग रेट बेहतर होंगे.

ये भी पढ़ें: महंगी हो गई Toyota Fortuner, अब बेस वेरिएंट के लिए भी चुकानी होगी इतनी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 15 July 2026: सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
सिंह राशि वालों की पूरी होगी बड़ी इच्छा, कन्या को मिलेगी खुशखबरी; तुला का भाग्य देगा साथ, पढ़ें टैरो राशिफल
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
हाइड्रोजन से ट्रेन चलेगी और कार भी, जानें CNG से कितनी सस्ती और पावरफुल है यह गैस?
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
सड़क पर नहीं, हवा में दौड़ेगी बस, नितिन गडकरी ने बताया भारत के ट्रांसपोर्ट का भविष्य
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross, जानें डिटेल्स
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ टोयोटा भारत में पेश कर सकती है नई Innova Hycross

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget