एक्सप्लोरर

Automobiles Industry in 2022: पिछले साल हुई 37.93 लाख वाहनों की बिक्री, टाटा, किआ और टोयोटा की सेल में आई तेजी 

2022 में देश में कारों की बढ़ी हुई बिक्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जैसी कारों का बड़ा योगदान शामिल रहा.

Car Sales Report: देश में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में पिछले साल जबरदस्त रौनक देखने को मिली, इस दौरान कार निर्माता कंपनियों ने बिक्री के नए रिकॉर्डस बनाए. एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 2022 में देश में कुल 37.93 लाख यूनिट्स कारों की बिक्री हुई, जो साल 2021 तुलना में 23.1 प्रतिशत ज्यादा है. सबसे ज्यादा ग्रोथ हासिल करने वाली कंपनियों में 58.2% ग्रोथ के साथ टाटा मोटर्स, 40.2% ग्रोथ के साथ किआ इंडिया और 22.6% ग्रोथ के साथ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सबसे अधिक बढ़ोत्तरी दर्ज की.

मारूति रही नंबर वन

पिछले साल सबसे ज्यादा प्रोडक्शन रेट हासिल करने में स्कोडा ऑटो फॉक्सवेगन इंडिया सबसे आगे रही, जिसने 123.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की हैं. वहीं पिछले कई सालों की तरह मारुति सुजुकी ने भारतीय कार बाजार पर एक बार फिर से कब्जा जमाया. मारूति ने पिछले साल भारत में करीब 15.8 लाख कारों की सेल की है, जबकि कंपनी ने 2021 में 13.68 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी. 

दिसंबर में हुई जमकर बिक्री

दिसंबर 2022 में, कार कंपनियों ने देश में  कुल 2.28 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो साल 2021 के इसी महीने के दौरान बेची गई कारों से 3.6 प्रतिशत अधिक है. दिसंबर 2021 में  2.20 लाख कारों की बिक्री हुई थी. बिक्री की इस बढ़ती संख्या का कारण लगातार बढ़ती डिमांड और सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार होना माना जा रहा है.

इन कारों का रहा बड़ा योगदान

2022 में देश में कारों की बढ़ी हुई बिक्री में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूज़र हाइराइडर, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस जैसी कारों का बड़ा योगदान शामिल रहा. वहीं इसी महीने आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में कई नई कारों के आने से बिक्री दर और बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें :- ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहनों पर होगा हुंडई का फोकस, आयोनिक 5 और 6 होंगी आकर्षण का केंद्र 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget