एक्सप्लोरर

Audi Q8 e-Tron: ऑडी ने शुरु की Q8 ई-ट्रॉन एसयूवी और Q8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक की बुकिंग, 18 अगस्त को होगी लॉन्च 

नई ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन एसयूवी और स्पोर्टबैक की कीमतों की घोषणा 18 अगस्त को की जाएगी. हालांकि, इनकी एक्स-शोरूम कीमत 1.50 करोड़ रुपये के करीब होने की संभावना है.

New Audi Car in India: लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने अपनी नई Q8 ई-ट्रॉन एसयूवी और Q8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक 5 लाख रुपये की टोकन राशि पर प्री-बुक करा सकते हैं. यह लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में इसी महीने 18 तारीख को लॉन्च की जाएगी और उसी समय इसकी कीमतों की घोषणा की जाएगी. 

रेंज और परफॉर्मेंस

ऑडी की नई Q8 ई-ट्रॉन, 50 और 55 जैसे दो ट्रिम्स में पेश की जाएगी. एंट्री-लेवल ई-ट्रॉन 50 में 95 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जबकि टॉप-स्पेक 55 ट्रिम में 114 kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा. टॉप ट्रिम में प्रति चार्ज 600 किमी तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है. ऑडी Q8 ई-ट्रॉन का 50 ट्रिम 340 बीएचपी पॉवर और 664 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि 55 ट्रिम 408 बीएचपी पॉवर और 664 एनएम का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

कीमत और मुकाबला 

नई ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन एसयूवी और स्पोर्टबैक की कीमतों की घोषणा 18 अगस्त को की जाएगी. हालांकि, इनकी एक्स-शोरूम कीमत 1.50 करोड़ रुपये के करीब होने की संभावना है. लॉन्चिंग के बाद ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन का मुकाबला बीएमडब्ल्यू आईएक्स, जगुआर आई-पेस जैसी कारों से होगा. जगुआर आई पेस में एक 90 kWh का बैटरी पैक मिलता है. इस 5 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 1.20 करोड़ रुपये से शुरु होती है.

कंपनी ने क्या कहा?

बुकिंग शुरु होने की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि, “हम अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन और ऑडी क्यू8 स्पोर्टबैक ई-ट्रॉन के लॉन्च से बस कुछ ही दिन दूर हैं.  हम अपने ग्राहकों के लिए एक सर्वश्रेष्ठ ईवी ला रहे हैं, जिसमें एक नया डिज़ाइन, अधिक बैटरी क्षमता, अधिक रेंज के साथ सेगमेंट में सबसे अधिक फीचर्स मिलेंगे."

यह भी पढ़ें :- Toyota Urban Cruiser Taisor: टोयोटा ने कराया अर्बन क्रूजर टैसर को ट्रेडमार्क, होगा मारुति फ्रोंक्स का रिबैज वर्जन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget