एक्सप्लोरर

6 अप्रैल को लॉन्च होगा Ather का इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta, रेंज से लेकर फीचर्स तक सब जानें

Ather Rizta Launch: एथर के जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उस इलेक्ट्रिक स्कूटर रिज़्टा की लॉन्चिंग 6 अप्रैल को होने जा रही है. यहां जानिए एथर रिज़्टा के फीचर्स के बारे में.

Ather Rizta Launch: एथर के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का काफी समय से मार्केट में क्रेज बना हुआ है. एथर अपने 450-लाइन अप में एक फैमिली स्कूटर लॉन्च करने जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम रिज़्टा (Rizta) है. एथर रिज़्टा अगले महीने 6 अप्रैल को इंडियन मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है. इससे पहले एथर के दो मॉडल मार्केट में छाए हुए हैं. एथर 450X और एथर 450Apex इस कंपनी के दो बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की लिस्ट में शामिल हैं.

6 अप्रैल को होगा लॉन्च

एथर एनर्जी के X अकाउंट से रिज़्टा की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी शेयर की गई. कंपनी ने खुलासा किया कि एथर के इलेक्ट्रिक स्कूटर का ये नया मॉडल 6 अप्रैल को लॉन्च होगा. वहीं एथर के सीईओ तरुण मेहता काफी समय से कंपनी के नए मॉडल के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दे रहे हैं.

Ather Rizta के फीचर्स

एथर का रिज़्टा मॉडल एक फैमिली स्कूटर होने वाला है. कंपनी का अपने नए मॉडल के बारे में कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर का ये नया मॉडल आराम और सेफ्टी के मामले में काफी ज्यादा बेहतर होगा. इन नए मॉडल में बाकी लाइन-अप की तरह एक सेंटर-माउंटेड दिया गया है. इस स्कूटर में एक सपाट और बड़ा फ्लोरबोर्ड है. साथ ही स्कूटर में दोनों ओर 12-इंच के व्हील्स दिए गए हैं.

एथर के पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर

एथर के 450X और 450Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर जबरदस्त बैटरी रेंज देते हैं. एथर के ये दोनों मॉडल 150 किलोमीटर से 157 किलोमीटर के बीच की बैटरी रेंज देते हैं. वहीं इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 90kmph से लेकर 100kmph तक है. एथर के 450X की एक्स-शोरूम प्राइस 1.26 लाख रुपये से 1.29 लाख रुपये के बीच है. वहीं एथर 450Apex की एक्स-शोरूम प्राइस 1.89 लाख रुपये है. एथर रिज़्टा के एक्स-शोरूम प्राइस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें

Hero Vida V1 Plus vs Rivals: अपने सेगमेंट में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देता है हीरो विडा V1 प्लस, देखें कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget