एक्सप्लोरर

Hero Vida V1 Plus vs Rivals: अपने सेगमेंट में इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देता है हीरो विडा V1 प्लस, देखें कंपेरिजन

इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में, टीवीएस आईक्यूब सबसे महंगा है और 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सबसे ज्यादा समय लेता है, जबकि बजाज ने समय का खुलासा नहीं किया है.

Rivals of Hero Vida V1 Plus: इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट की शुरुआत स्टार्टअप्स ने की थी. इसके बाद धीरे-धीरे टीवीएस, बजाज और हीरो जैसे प्रमुख दोपहिया निर्माता भी इस दौड़ में शामिल हो गए. इस सेगमेंट में सबसे लेटेस्ट मॉडल हीरो विडा वी1 प्लस है, जिसे 1.15 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो वी1 प्रो की तुलना में 30,000 रुपये किफायती है. नया Vida V1 प्लस इस लोकप्रिय सेगमेंट में एथर 450एस, ओला एस 1 एयर, टीवीएस आई क्यूब और और बजाज चेतक अर्बन जैसे मॉडल्स से मुकाबला करेगा. आज हम नए हीरो Vida V1 की तुलना इसके प्रतिद्वंदियों से करने वाले हैं. 

हीरो विडा V1 प्लस vs राइवल्स 

सेगमेंट के सभी स्कूटर, हीरो विडा वी1 प्लस, एथर 450एस, ओला एस1 एयर, टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक; अपने प्रमुख काउंटरपार्ट्स के अफोर्डेबल वेरिएंट्स हैं. इनमें एक छोटा बैटरी पैक, आसान एक्सीलरेशन, फुल चार्ज पर लगभग 100 किमी की रेंज मिलती है. 

हीरो विडा V1 प्लस में 3.4kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसके साथ 100 किमी रेंज मिलती है. यह 0-40 प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.4 सेकेंड में पकड़ने में सक्षम है, इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है. यह 0-80 प्रतिशत चार्ज होने में 65 मिनट का समय लेता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है.

एथर 450एस में 2.9kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसके साथ 90 किमी रेंज मिलती है. यह 0-40 प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.9 सेकेंड में पकड़ने में सक्षम है, इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है. यह 0-80 प्रतिशत चार्ज होने में 6.3 घंटे का समय लेता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.09 लाख रुपये है.

ओला S1 Air में 3kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसके साथ 151 किमी रेंज मिलती है. यह 0-40 प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.3 सेकेंड में पकड़ने में सक्षम है, इसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है. यह 0-80 प्रतिशत चार्ज होने में 5 घंटे का समय लेता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.04 लाख रुपये है.

टीवीएस आईक्यूब में 3kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसके साथ 100 किमी रेंज मिलती है. यह 0-40 प्रति घंटे की रफ्तार केवल 4.2 सेकेंड में पकड़ने में सक्षम है, इसकी टॉप स्पीड 78 किमी प्रति घंटा है. यह 0-80 प्रतिशत चार्ज होने में 4.3 घंटे का समय लेता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.34 लाख रुपये है.

बजाज चेतक में 2.8 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसके साथ 113 किमी रेंज मिलती है. इसकी टॉप स्पीड 68 किमी प्रति घंटा है. यह 0-80 प्रतिशत चार्ज होने में 4.3 घंटे का समय लेता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है.

कौन है बेहतर?

इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में, टीवीएस आईक्यूब सबसे महंगा है और 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सबसे अधिक समय लेता है, जबकि बजाज ने समय का खुलासा नहीं किया है. Vida 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सबसे तेज है, जबकि Ola S1 Air सबसे तेज़ स्पीड से चलने वाला और सबसे अधिक रेंज देने करने वाला स्कूटर है. एथर 450एस और ओला एस1 एयर की टॉप स्पीड समान है, जबकि चेतक अर्बन की टॉप स्पीड सबसे कम है.

यह भी पढ़ें -

जानिए Tata Nexon Dark, हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन से कितनी है अलग, देखिए कंपेरिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG Kit लगवाई लेकिन RC में नहीं चढ़वाई? पड़ सकता है भारी
CNG Kit लगवाई लेकिन RC में नहीं चढ़वाई? पड़ सकता है भारी
360 डिग्री के साथ 6 एयरबैग, Tata ने लॉन्च की Osprey SUV, जानें खासियत
360 डिग्री के साथ 6 एयरबैग, Tata ने लॉन्च की Osprey SUV, जानें खासियत
6 लाख की नई Baleno में कंपनी ने भर-भरकर दिए फीचर्स, जानें खासियत
6 लाख की नई Baleno में कंपनी ने भर-भरकर दिए फीचर्स, जानें खासियत
गलत Driving पर कटेंगे Points, Limit खत्म तो DL भी गया
गलत Driving पर कटेंगे Points, Limit खत्म तो DL भी गया

वीडियोज

Abhishek Malhan ने खोले Roadies Rebirth के राज, Elvish Yadav और Prince Narula पर कही बड़ी बात
Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज
US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?
Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?
इंसान के शरीर में सूअर की किडनी, इससे कितने दिन बच सकती है जान?
Microsoft का अलर्ट! ऐसे हो रहे साइबर हमले, करोड़ों Phishing Emails का हुआ खुलासा
Microsoft का अलर्ट! ऐसे हो रहे साइबर हमले, करोड़ों Phishing Emails का हुआ खुलासा
Embed widget