एक्सप्लोरर

Aprilia RS 457 की भारत में हुई एंट्री, स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में बढ़ सकती है गर्मी

अप्रीलिया आरएस 457 का सीधा मुकाबला केटीएम आरसी 390, कावासाकी निंजा 400 और अपकमिंग यामाहा वाईजेडएफ आर3 जैसी बाइक्स के साथ होगा.  

Aprilia RS 457 Unveiled: इटालियन स्पोर्ट्स बाइक कंपनी ने, भारत में एंट्री-लेवल बाइक आरएस 457 स्पोर्ट्स से पर्दा हटा दिया. जोकि मिडिल वेट सेगमेंट का हिस्सा बनेगी. बाइक राइडिंग के शौकीनों के चलते अप्रिलिया तीसरा इंटरनेशनल ब्रांड है. हाल ही में हार्ले-डेविडसन अपनी एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक X440 के साथ भारत में एंट्री कर चुकी है.

अप्रिलिया आरएस 457 डिजाइन


Aprilia RS 457 की भारत में हुई एंट्री, स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में बढ़ सकती है गर्मी

अप्रिलिया आरएस 457 के डिजाइन की बात करें तो, ये शार्प और आकर्षक है. ये बाइक पूरी तरह से फेयर्ड स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल है. स्टाइलिंग के मामले में ये RS 660 और RSV4 बाइक्स तरह दिखती है. इसके फ्रंट में टस्क-शेप एलईडी डीआरएल सेट अप और एक जोड़ी एलईडी हेडलैम्प है. साथ ही इसमें आधे हैंडलबार और बैकलिट कंट्रोल भी मौजूद हैं. बाकी फीचर्स के तौर पर इसमें 5 इंच की कलर टीएफटी, किनारे पर सिल्वर-फिनिश एल्यूमीनियम फ्रेम जो अक्सर केवल बड़ी सुपरस्पोर्ट बाइक्स में ही देखने को मिलता है. इसके अलावा एलईडी ब्रेक लैंप, इंडिकेटर्स और एक शार्प टेल-एंड भी दिया गया है.

अप्रिलिया आरएस 457 ब्रैकिंग और सस्पेंशन


Aprilia RS 457 की भारत में हुई एंट्री, स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में बढ़ सकती है गर्मी

अप्रीलिया आरएस 457 में फ्रंट डिस्क के रूप में प्री-लोड एडजस्टमेंट के साथ 41 mm यूएसडी फोर्क्स, जबकि रियर में फिर से प्री-लोड एडजस्टेबिलिटी के साथ मोनोशॉक दिया गया है. टायर की बात करें तो, अगला 110/70 सेक्शन टायर और पिछले 150/60 सेक्शन टायर के साथ 17 इंच के अलॉय व्हील भी मौजूद हैं और अगर ब्रेकिंग की बात करें तो, इसमें डुअल-डिस्क सिस्टम के साथ फ्रंट 320 mm डिस्क और पिछले पहिये पर 220 mm डिस्क मौजूद है.

अप्रिलिया आरएस 457 इंजन


Aprilia RS 457 की भारत में हुई एंट्री, स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में बढ़ सकती है गर्मी

इंजन की बात करें तो, अप्रिलिया आरएस 457 को लिक्विड-कूल्ड, ट्विन-सिलेंडर, डुअल कैमशाफ्ट इंजन के साथ पेश किया गया है, जो 47 hp की मैक्सिमम पावर पैदा करता है. जिसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है. इस बाइक का वजह 159 किग्रा है. इसकी कीमत लॉन्चिंग के समय ही सामने आएगी. ये बाइक 'मेड-इन-इंडिया' होगी.

अप्रीलिया आरएस 457 का सीधा मुकाबला केटीएम आरसी 390, कावासाकी निंजा 400 और अपकमिंग यामाहा वाईजेडएफ आर3 जैसी बाइक्स के साथ होगा.  

यह भी पढ़ें- Car Crash Test: क्या है कार क्रैश टेस्ट का प्रोसेस, कैसे दी जाती है सेफ्टी रेटिंग और कहां कहां होती है? जान लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
10 लाख तक कीमत और शानदार बूट स्पेस, ये हैं गजब की सेडान कारें
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
शुरू हो गई टेस्ला की बुकिंग! कितने रुपये देकर कर सकते हैं बुक
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
Ferrari प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत पहुंचीं दुनिया की सबसे महंगी कारें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget