एक्सप्लोरर

कार को स्विमिंग पूल बनाकर सड़क पर चलाना पड़ा महंगा, व्लॉगर संजू टेची के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी

संजू पर इससे पहले अगस्त 2021 में अलाप्पुझा बीच रोड पर एक नाबालिग बच्चे को कार चलाने की अनुमति देने के लिए मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था.

Sanju Techie Viral Video: मोटर वाहन विभाग ने व्लॉगर संजू टेची के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई शुरू की है. संजू टेची ने 15 मई को एक एसयूवी को छोटे स्विमिंग पूल में बदल दिया और अपने दोस्तों के साथ अलाप्पुझा के पूनथोप्पु-आर्यद रोड पर हाल ही में आई फिल्म ‘आवेशम’ के एक दृश्य को रीक्रिएट करने के लिए गाड़ी चलाई.

RTO ने की कार्यवाही 

अलाप्पुझा एनफोर्समेंट आरटीओ आर रामनन ने कहा कि विभाग ने संजू के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. “वाहन चलाने वाले सूर्यनारायणन का ड्राइविंग लाइसेंस भी एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है. साथ ही वाहन का रजिस्ट्रेशन भी कैंसल कर दिया गया है. विभाग उन्हें मलप्पुरम के एडप्पल में ड्राइवर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भाग लेने का निर्देश देगा. उन्हें अलाप्पुझा के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अनिवार्य सामाजिक सेवा करने के लिए भी कहा जाएगा.” 

वीडियो में क्या दिखा?

अलपुझा निवासी संजू टेची (साजू टी एस) ने 15 मई को वीडियो रिकॉर्ड किया और 17 मई को यूट्यूब पर अपलोड किया. उन्होंने SUV की सीटें हटा दीं और उसके अंदर तिरपाल शीट का उपयोग करके एक पूल की व्यवस्था की. उन्होंने कुछ अन्य लोगों के साथ कार के अंदर नहाया, जबकि गाड़ी चल रही थी. अधिकारियों ने कहा कि वीडियो रिकॉर्ड करते समय, अंदर पानी के वजन के कारण कार में तकनीकी खराबी आ गई, इसलिए उन्होंने दरवाजा खोला और पानी को सड़क पर छोड़ दिया.

क्या मिली सजा?

संजू पर इससे पहले अगस्त 2021 में अलाप्पुझा बीच रोड पर एक नाबालिग बच्चे को कार चलाने की अनुमति देने के लिए मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. एमवीडी ने मामला दर्ज किया और अलाप्पुझा कोर्ट ने उन पर 35,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने उन्हें सजा के तौर पर सुबह से शाम तक कोर्ट रूम में खड़े रहने को भी कहा है.

यह भी पढ़ें - 

MotoGP Bharat की तारीख बढ़ी आगे, इस साल भारत में नहीं होगा रेस का आयोजन, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget