एक्सप्लोरर

MotoGP Bharat की तारीख बढ़ी आगे, इस साल भारत में नहीं होगा रेस का आयोजन, जानें वजह

2023 में मोटो जीपी भारत का आयोजन ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सितंबर महीने में किया गया था. यह आयोजन तीन दिवसीय था, जिसमें 11 टीमों के कुल 22 राइडर्स ने भाग लिया था.

2024 Motogp Bharat Canceled: इस साल 2024 में देश में 'मोटो जीपी भारत' का आयोजन नहीं किया जाएगा. इस खबर को लेकर फैंस काफी निराशा है. आयोजकों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, इस साल के मोटोजीपी भारत के सत्र के आयोजन की तारीख को बढ़ा दिया गया है. जिससे देश में इस साल इस रेस का आयोजन नहीं होगा. अब इस रेस का आयोजन मार्च 2025 में किया जाना प्रस्तावित है. ड्रोन, फेयरस्ट्रीट और उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलकर रेसिंग की दुनिया के इस सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट इवेंट के भारत संस्करण के इस साल के आयोजन को टालने का फैसला किया है.

अगले साल मार्च में होगा आयोजन 

इंडियन ग्रैंड प्रिक्स 2024 में नहीं होगा, इसकी घोषणा एफआईएम, आईआरटीए और डोर्ना स्पोर्ट्स ने की है. MotoGP ने भारत में इस रेस की वापसी को 2025 के शुरुआती महीनों तक के लिए रोक दिया है, जिसका लिए ऑपरेशन संबंधी कारणों का हवाला दिया गया है. प्रेस विज्ञप्ति से जानकारी मिली है कि मार्च 2025 में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट उत्तर प्रदेश सरकार की सलाह के बाद फिर से मोटोजीपी भारत का आयोजन किया जा सकता है और उस समय दर्शकों और राइडर्स दोनों के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल रहने का अनुमान है.

क्यों टला आयोजन?

आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार, मोटोजीपी को कैंसिल करने के पीछे सबसे बड़ी वजह पूरे देश में पड़ रही भीषण गर्मी है. जब पिछले साल सितंबर महीने में इस रेस का आयोजन हुआ था तब भी रेसर्स भीषण गर्मी के कारण काफी परेशान हुए थे. जिससे कुछ रेसर्स की तबियत भी बिगड़ गई थी. जबकि इस साल देश में पिछले साल से ज्यादा भयानक गर्मी का प्रकोप जारी है. भारी गर्मी के कारण रेसिंग शूट पहनकर रेसर्स को बाइक चलाने में काफी परेशानी होती है. जिस कारण इस रेस को इस साल के लिए स्थगित कर दिया गया है. 

2023 भारत मोटो जीपी

2023 में मोटो जीपी भारत का आयोजन ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सितंबर महीने में किया गया था. यह आयोजन तीन दिवसीय था, जिसमें 11 टीमों के कुल 22 राइडर्स ने भाग लिया था. मोटोजीपी भारत के पहले संस्करण में इटैलियन रेसर मार्को बेजेची विजेता बने थे. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के तमाम सेलीब्रिटीज ने अपनी माैजूदगी दर्ज करायी थी.

यह भी पढ़ें -

बस 2 लाख रुपये में Kia Sonet SUV हो सकती है आपकी, बस करना होगा ये काम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?

Embed widget