एक्सप्लोरर

Car Care Tips: महीनों तक खड़ी रहेगी आपकी कार, तो क्या दोबारा चल पाएगी?

How Long Can You Leave A Car: अगर आप लंबे समय बाद गाड़ी चलाना शुरू करते हैं, तो उस कार को स्टार्ट करने में ड्राइवर को दिक्कत हो सकती है. गाड़ी पार्क करने के साथ ही जरूरी बातों को ध्यान रखना चाहिए.

Car Care Tips and Tricks: लोगों के आगे कभी-कभी ये स्थिति पैदा हो जाती है कि कि वो अपनी कार को काफी लंबे समय तक चला नहीं पाते. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. लेकिन जब वे फिर से अपनी गाड़ी को चलाना चाहते हैं, तो लोगों के मन में कई सवाल होते हैं कि क्या गाड़ी लंबे समय से खड़े-खड़े खराब तो नहीं गई, क्या फिर से उस गाड़ी को वे चला पाएंगे या नहीं.

क्या होगा, अगर लंबे समय तक कोई कार न चले?

अगर आप लंबे समय तक किसी कार को नहीं चलाते हैं, तब भी कार ठीक हो सकती है. अगर आप उस कार को रेगुलर स्टार्ट करके देखते हैं और करीब 15 मिनट के लिए चलाते भी हैं, तो आपकी कार की बैटरी ठीक तरह से काम करेगी.

कार चलाने से पहले चेक करें ये बातें

अगर आप गाड़ी को काफी टाइम बाद चला रहे हैं, तो सबसे पहले टायर प्रेशर की जांच करें और हवा के कम या ज्यादा होने पर कार के टायर की हवा को एडजस्ट करें. साथ ही कार के ब्रेक की कंडीशन की भी जांच करें, क्योंकि कार के ब्रेक्स में जंग भी लग सकती है. जब आप ड्राइविंग शुरू करें, तो कुछ दूरी तक कार के ब्रेक्स का इस्तेमाल ज्यादा करें.

कार को लंबे समय के लिए छोड़ने से पहले, करें ये काम

अगर आप अपनी कार को लंबे समय तक नहीं चलाने वाले हैं, तो कार में फ्यूल को जरूर भरवा कर रखें, क्योंकि फ्यूल टैंक के भरे होने से कार की गैस, द्रव में परिवर्तित नहीं होगी और आपके इंजन को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा. साथ ही कार की बैटरी को मेन्स पावर्ड बैटरी मेंटेनर से कनेक्ट कर दें. अगर ऐसा नहीं कर सकते, तो हफ्ते में एक बार अपनी कार को जरूर स्टार्ट करके देखें. इससे गाड़ी का इंजन सही तरीके से काम करेगा.

गैरेज में न स्टार्ट करें कार

कभी भी अपनी गाड़ी के इंजन को अपने घर के गैरेज में शुरू न करें, क्योंकि कार से निकलने वाली गैसें जहरीली होती हैं. अगर आप अपनी गाड़ी को गैरेज में रखते हैं, तो ड्राइव करने के लिए गाड़ी को बाहर निकालें और बैटरी को चार्ज करने के लिए इंजन को शुरू करें.

ये भी पढ़ें

Tata Motors Price Hike: टाटा मोटर्स की गाड़ियां अब होंगी महंगी, कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल्स पर बढ़ाए दाम

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
343km की दमदार रेंज के साथ लॉन्च हुई Ultraviolette X-47 Venom
Duster या Victoris? SUV खरीदने से पहले जानें माइलेज का अंतर
Duster या Victoris? SUV खरीदने से पहले जानें माइलेज का अंतर
BS-VII नियमों पर ऑटो कंपनियों ने मांगी 2035 तक राहत
BS-VII नियमों पर ऑटो कंपनियों ने मांगी 2035 तक राहत
क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया
क्या चीन बनेगा ऑटो वर्ल्ड का बादशाह? KPMG की रिपोर्ट ने चौंकाया

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget