एक्सप्लोरर

National Highways: 9 सालों में 59 फीसदी बढ़ी देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई- नितिन गडकरी

2014 में टोल प्लाजा पर लगने वाला समय 734 सेकंड का था, जो अब कम होकर 47 सेकंड पर पहुंच गया है और जल्द ही इसे 30 सेकंड तक लाया जायेगा.

National Highways Increased in Last 9 Years: 2014 में सरकार बनने के बाद से अब तक यानि 9 सालों में देश में मौजूद राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में 59 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, ये बात केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कही, अब भारत अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क वाला देश बन गया.

राष्ट्रीय राजमार्ग की लंबाई बढ़ी

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, नितिन गडकरी ने बताया कि 2013-14 में देश में सडकों की कुल लंबाई 91,287 किमी की थी. जो अब 2022-23 में 1,45,240 किमी पहुंच गयी है.

4 लेन हाईवे की लंबाई में दुगनी बढ़ोतरी

इसके अलावा पिछले 9 सालों में देश में मौजूद 4 लेन हाईवे में भी दोगुनी बढ़ोतरी हुई है. जिसकी लंबाई 2013-14 में 18,371 किमी थी जोकि 2022-23 में बढ़कर 44,654 किमी पर पहुंच गयी.

फास्टैग से राजस्व में जबरदस्त बढ़ोतरी

इसके अलावा फास्टैग पर बात करते हुए गडकरी ने कहा कि, इसके यूज से टोल कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. 2013-14 में टोल से मिलने वाला राजस्व 4,770 करोड़ रुपये था, जबकि 2022-23 में ये बढ़कर 41,342 करोड़ रुपये पहुंच गया. जिसे सरकार 2030 तक 1,30,000 करोड़ रुपये करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है.

टोल पर लगने वाले समय में कमी

वहीं टोल पर लगने वाले टाइम को लेकर उन्होंने बताया कि, अब टोल पर लगने वाले समय में भी कमी आयी है. 2014 में टोल प्लाजा पर लगने वाला समय 734 सेकंड का था, जो अब कम होकर 47 सेकंड पर पहुंच गया है और जल्द ही हम इसे 30 सेकंड तक ले आएंगे.

इसके अलावा उन्होंने बताया कि, फास्टैग के यूज का एक और सबसे बड़ा फायदा ये हुआ. इसने पेमेंट में सहूलियत के साथ कैश की निर्भरता को कम किया है, साथ ही कुछ रिसर्च के मुताबिक, इससे पेट्रोल-डीजल में वेस्ट होने वाले लगभग 70,000 करोड़ रुपये तक की बचत हुई है.

यह भी पढ़ें- BMW M 1000 RR: बीएमडब्ल्यू ने लॉन्च कर दी फॉर्च्यूनर टॉप मॉडल के बराबर कीमत वाली बाइक, स्पीड 3.1 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन

Embed widget