एक्सप्लोरर

पेट्रोल की टेंशन खत्म, सिर्फ 44 हजार रुपये से शुरू होते हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें डिटेल्स

Affordable Electric Scooter: यहां हम आपको कुछ सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं. आप अपने बजट, रेंज) और फीचर्स की जरूरत के हिसाब से इनमें से सही स्कूटर चुन सकते हैं.

आज के समय में पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं.  बाजार में ऐसे कई सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं, जो कम कीमत में अच्छी रेंज,  कम खर्च और आसान मेंटेनेंस के साथ आते हैं. यही वजह है कि बजट सेगमेंट के इलेक्ट्रिक स्कूटर खासकर शहरों और छोटे कस्बों में बहुत पॉपुलर हो रहे हैं. आसान भाषा में कहें तो भारत में अब 45 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक के बजट में भी कई अच्छे इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल जाते हैं. आइए इनके बारे में जान लेतें हैं. 

Hero Vida VX2

इस लिस्ट में पहला नाम Hero MotoCorp के Hero Vida VX2 का है. इसे काफी किफायती माना जाता है. इसकी कीमत कम रखने के लिए कंपनी बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) जैसा ऑप्शन भी देती है, जिससे आप स्कूटर सस्ता खरीद सकते हैं और बैटरी का अलग से सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. इसमें रिमूवेबल बैटरी मिलती है, यानी आप बैटरी को घर ले जाकर चार्ज कर सकते हैं. स्कूटर की रेंज लगभग 140 किलोमीटर तक है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी है. इस स्कूटर की कीमत 44 हजार 990 रुपये है. 

TVS iQube

इसके अलावा TVS कंपनी का TVS iQube भी एक भरोसेमंद विकल्प है. यह स्कूटर थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसे क्वालिटी, सर्विस नेटवर्क और स्मूद राइडिंग के लिए जाना जाता है. इसमें आपको करीब 100 से 200 किलोमीटर तक की रेंज वाले अलग-अलग वेरिएंट मिल जाते हैं, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छा बन जाता है. इसकी शुरुआती कीमत बैटरी प्लान के साथ 60 हजार रुपये एक्स-शोरूम है. 

Ather Rizta

अगर आप थोड़ा प्रीमियम अनुभव चाहते हैं, तो Ather Energy का स्कूटर Ather Rizta भी अच्छा ऑप्शन है. कंपनी के स्कूटर एडवांस टेक्नोलॉजी, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं. इसकी कीमत 76 हजार रुपये एक्स-शोरूम है. स्कूटर में बेहतर सॉफ्टवेयर, फास्ट चार्जिंग और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. 

ये स्कूटर्स भी बेहतर ऑप्शन

इसके अलावा Bajaj Auto का Bajaj Chetak और Ola के स्कूटर भी इस सेगमेंट में काफी लोकप्रिय हैं. ये स्कूटर मजबूत बिल्ड, अच्छे डिजाइन और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आते हैं. कुछ एंट्री-लेवल मॉडल 70 हजार रुपये से भी कम कीमत में मिल जाते हैं, जिससे ये आम लोगों के लिए और भी आसान हो जाते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

सिंगल चार्ज में 600 KM रेंज, Hyundai की इस इलेक्ट्रिक कार की खूब हो रही चर्चा, जानें डिटेल्स

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नए कलर और शानदार लुक के साथ आई Suzuki Hayabusa, जानिए बाइक की खासियत
नए कलर और शानदार लुक के साथ आई Suzuki Hayabusa, जानिए बाइक की खासियत
इलेक्ट्रिक कार का बैटरी पैक क्यों हो जाता है खराब, जानिए डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?
इलेक्ट्रिक कार का बैटरी पैक क्यों हो जाता है खराब, जानिए डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?
Best Selling 7 Seater Car:देश की सबसे सस्ती 7 सीटर, 2026 की छमाही में बनी बेस्ट सेलिंग कार
देश की सबसे सस्ती 7 सीटर, 2026 की छमाही में बनी बेस्ट सेलिंग कार
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
Advertisement

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget