एक्सप्लोरर

70 फीसदी मार्केट पर इकलौती Creta का कब्जा, लगातार दूसरे महीने बनी देश की मोस्ट सेलिंग SUV

Hyundai Creta Sales Report: भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा का क्रेज लगातार बरकरार है. क्रेटा ने अप्रैल 2025 में भी भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का ताज अपने नाम कर लिया है.

Hyundai Creta Best Selling Car: भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा का क्रेज ग्राहकों पर लगातार बढ़ता जा रहा है. मार्च के बाद लगातार अप्रैल 2025 में भी यह SUV देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. हुंडई ने इस महीने 17,016 यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 10.20% की है.

जनवरी से अप्रैल 2025 तक, कंपनी ने कुल 69,914 यूनिट्स क्रेटा की बिक्री की है. सबसे खास बात यह रही कि हुंडई की कुल बिक्री में सिर्फ क्रेटा की हिस्सेदारी 70.90% रही, जिससे कार की बढ़ती लोकप्रियता का साफ पता चलता है.

 Hyundai Creta के फीचर्स 

नई हुंडई क्रेटा को कई एडवांस और टेक्नोलॉजी से भरपूर फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. इसके इंटीरियर में 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो यूजर्स को शानदार नेविगेशन और कनेक्टिविटी का एक्सपीरिएंस देता है. इसके अलावा, इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मौजूद है, जिससे ड्राइवर को इम्पोर्टेन्ट इनफार्मेशन तुरंत मिल जाती है.

इस SUV में वॉइस कंट्रोल के साथ पैनोरमिक सनरूफ दी गई है, जो पूरे केबिन को प्रीमियम फील देती है. स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा भी दी गई है, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स इस कार को लंबे सफर के लिए और भी सुविधाजनक बनाते हैं. 

70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

हुंडई क्रेटा में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है. कंपनी ने इस SUV में 70 से अधिक सुरक्षा से जुड़े फीचर्स जोड़े हैं, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों को हर यात्रा में ज्यादा सेफ्टी मिलती है. इसमें 6 एयरबैग्स लगाए गए हैं जो टक्कर के समय यात्रियों को गंभीर चोटों से बचाते हैं.

इसके अलावा, कार में 360-डिग्री कैमरा दिया गया है, लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी (Advanced Driver Assistance System) जैसी अत्याधुनिक सुविधा भी दी गई है, इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं.

इंजन ऑप्शन और परफॉर्मेंस 

हुंडई क्रेटा को तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शनों के साथ बाजार में उपलब्ध कराया गया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही ऑप्शन चुन सकते हैं. पहला विकल्प है 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है.

दूसरा ऑप्शन है 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो ज्यादा पावर और तेज रफ्तार चाहने वाले ग्राहकों के लिए परफेक्ट है. तीसरा और अंतिम ऑप्शन है 1.5 लीटर डीजल इंजन, जो लंबी दूरी के सफर और फ्यूल एफिशिएंसी को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए बेस्ट है.

कीमत और वेरिएंट्स 

Hyundai Creta की एक्स-शोरूम कीमत 11.11 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसके बेस मॉडल की कीमत है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 20.50 लाख तक जाती है. इस कीमत में मिलने वाले फीचर्स, डिजाइन और परफॉर्मेंस के कारण यह SUV मिड-बजट और प्रीमियम सेगमेंट दोनों के ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनकर सामने आती है.

ये भी पढ़ें:-

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा वाली Kia Sonet को खरीदने के लिए मची होड़, बनी कंपनी की नंबर 1 SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात
क्या सीएनजी गाड़ियों पर भी लागू होगा BS-VI का नियम? जानें हर बात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget