एक्सप्लोरर

AC Helmet: ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए आया ये AC Helmet, कड़ी धूप में देगा राहत

AC Helmet for Traffic Police: इस भयंकर गर्मी में हर किसी का बुरा हाल है. ट्रैफिक पुलिस के जवान भी इस भयंकर गर्मी से परेशान हैं. जवानों को राहत देने के लिए प्रशासन ने AC हेलमेट को प्रयोग में लाया है.

Traffic Police Use AC Helmet: देश के ज्यादातर हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है. वहीं इस भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. वहीं इस गर्मी में ट्रैफिक को संभालने के लिए सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या के समाधान के लिए एसी हेलमेट (AC Helmet) को प्रयोग में लाया जा रहा है.

झारखंड में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

ट्रैफिक पुलिस के लिए एसी हेलमेट का इस्तेमाल सबसे पहले उत्तर प्रदेश और गुजरात में शुरू किया गया. इसके बाद अब इन हेलमेट का प्रयोग झारखंड में भी किया जा सकता है. झारखंड की राजधानी रांची में इस तरह के एक हेलमेट को प्रयोग में लाकर देखा जा रहा है. अगर इस हेलमेट से ट्रैफिक पुलिस के जवानों को फायदा होगा, तो इन हेलमेट्स को सभी जवानों के लिए खरीदा जाएगा.

एसी हेलमेट (AC Helmet)

एसी हेलमेट के इस्तेमाल पर ट्रैफिक SP कैलाश करमाली का कहना है कि 'डिपार्टमेंट ने एक ट्रैफिक पुलिस जवान को ये एसी हेलमेट दिया है. इसके कंफर्ट और एफिशियंसी पर फीडबैक आने के बाद, इस बात पर फैसला लिया जाएगा कि ऐसे और हेलमेट ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए खरीदें जाएंगे या नहीं'.

एसपी कैलाश करमाली ने आगे कहा कि 'अगर इस पर ओपिनियन पॉजिटिव आता है, तो डिपार्टमेंट सरकार से जवानों के लिए ऐसे और हेलमेट खरीदने की गुजारिश करेगा'. एसपी ने इस हेलमेट की कीमत के बारे में बताते हुए कहा कि 'एक AC हेलमेट की कीमत करीब 22 हजार रुपये है'.

हीट वेव से सभी परेशान

ट्रैफिक पुलिस ने हीट वेव कंडीशन पर कहा कि जवानों की संख्या को बढ़ाते हुए पुलिस बल को सलाह दी गई है कि वो रोटेशन प्रोसेस से काम करे. साथ ही जवानों से कहा गया है कि ट्रैफिक के कम होने पर बारी-बारी से वो छांव (शेड) में जाकर खड़े हो सकते हैं. इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों को पानी की बोतलें, ग्लूकोज जैसी चीजें भी हीट वेव से बचने के लिए दी जा रही हैं.

ये भी पढ़ें

Upcoming Sedan Cars: कर लें तैयारी, भारत में जल्द आएंगी ये 3 सेडान कारें, फीचर्स भी होंगे धाकड़

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget