एक्सप्लोरर

Car Parking Tips: लंबे समय तक पार्क कर रहे हैं कार, तो इन खास बातों का रखें ध्यान

Car Parking Tips For Long Time: अगर आप भी अपनी कार को लंबे समय के लिये पार्क कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है सतर्क हो जाइए नहीं तो भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है...पढ़िए पूरी खबर.

Tips to Store Your Car For Long Time: अगर आपने भी अपनी कार को लंबे समय के लिये पार्क कर रखा है या किसी कारण करना पड़ सकता है तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल लंबे समय तक अगर गाड़ी एक ही स्थान पर खड़ी रहती है तो आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है, ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि लांग टाइम पार्किंग से आपकी गाड़ी के टायर सहित अन्य पुर्जे भी पूरी तरह से खराब हो सकते हैं. अगर आपको भी अपनी गाड़ी को बहुत दिनों तक एक ही जगह पार्क करना पड़ता है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें फॉलो करके होने वाले भारी नुकसान से बच सकते हैं.

1. जब गाड़ी लंबे समय तक खड़ी रहती है तो इससे बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है, साथ ही बैटरी की क्षमता तेजी से कम होने लगती है. इससे बचने के लिए गाड़ी को कम से कम 10 दिन में एक बार कुछ समय के लिए स्टार्ट करके छोड़ दें, जिससे बैटरी और इंजन दोनों की लाइफ बनी रहेगी. 

2. लंबे समय तक गाड़ी एक ही जगह खड़ी रहने से इसके टायर खराब हो सकते हैं और एक ही जगह चिपक सकते हैं. इससे बचने के लिए कम से कम 15 दिन में गाड़ी को कुछ दूर चला लें. इससे कार के ब्रेक, क्लच, एसी, बैट्री और इंजन सब मेंटेन रहेंगे.  

3. लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रखना है तो हैंडब्रेक लगाकर न छोड़े. क्योंकि इससे ब्रेक पैड जाम हो जाते हैं और हैंडब्रेक हटाने पर ये टूट सकते हैं, जिससे आपको इन्हें बदलवाने में मोटी रकम खर्च करनी पड़ेगी. इससे बचने के लिए आप कार को फर्स्ट गियर में लगाकर छोड़ दें और पहियों के नीचे लकड़ी या ईंट का एक टुकड़ा रख दें.  

4. लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रहे फिर भी उसका टैंक फुल करके रखें, क्योंकि इससे फ्यूल टैंक के अंदर जंग नहीं लगेगा और टैंक में नमी भी नहीं इकट्ठी होगी. साथ ही यदि आपको कभी गाड़ी की इमरजेंसी में जरूरत पड़ी तो आपकी गाड़ी में पर्याप्त फ्यूल रहेगा.

यह भी पढ़ें :- ऑडी Q8 ई-ट्रॉन और ऑडी Q8 ई-ट्रॉन स्पोर्ट्सबैक का हुआ इंडिया में डेब्यू, जल्द होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार पार्क करते समय पहिए सीधा रखें या मोड़कर, इससे क्या असर पड़ता है?
कार पार्क करते समय पहिए सीधा रखें या मोड़कर, इससे क्या असर पड़ता है?
EV खरीदने वालों की बदली पसंद, Ola नहीं ये Brand बना नंबर-1
EV खरीदने वालों की बदली पसंद, Ola नहीं ये Brand बना नंबर-1
Fortuner से 7 लाख रुपये सस्ती Sorento, कौन है ज्यादा पैसा वसूल?
Fortuner से 7 लाख रुपये सस्ती Sorento, कौन है ज्यादा पैसा वसूल?
Tiago-Comet की बढ़ेगी टेंशन, Hyundai ला रही सस्ती EV
Tiago-Comet की बढ़ेगी टेंशन, Hyundai ला रही सस्ती EV

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश
Sandeep Chaudhary: शिक्षा-परीक्षा-रोजगार नहीं.. देश मंदिर-मस्जिद से चलेगा !। Seedha Sawal।ABP News
Saharanpur Masjid Demolished: मस्जिद पर बुलडोजर,यूपी में नया विवाद ! Mahadangal With Chitra Tripathi
Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'भोजपुरी बवाल' ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला 'पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड', देखिए लिस्ट
'भोजपुरी बवाल' ग्रांड फिनाले, निरहुआ को मिला 'पिक्चर परफेक्ट अवॉर्ड', देखिए लिस्ट
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
मेट्रो से SRCC के कार्यक्रम में पहुंचे PM मोदी, बच्चों से बातचीत करते दिखे - Video
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से गुजरात तक बदले प्रभारी
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget