एक्सप्लोरर

Audi Q8 e-Tron: ऑडी Q8 ई-ट्रॉन और ऑडी Q8 ई-ट्रॉन स्पोर्ट्सबैक का हुआ इंडिया में डेब्यू, जल्द होगी लॉन्च 

मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी के डिसकंटिन्यू होने के बाद अब ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन और क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक का मुकाबला जगुआर आई-पेस से होगा, इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.19 करोड़ रुपये से 1.24 करोड़ रुपये के बीच है.

Audi India: लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने अपनी Q8 ई-ट्रॉन का भारत में डेब्यू कर दिया है. Q8 ई-ट्रॉन कंपनी फुली इलेक्ट्रिक एसयूवी का नया अवतार है. इसे स्टैण्डर्ड एसयूवी और स्पोर्टबैक कूप एसयूवी बॉडी स्टाइल के रूप में लॉन्च किया जाएगा.

ऑडी Q8 ई-ट्रॉन डिज़ाइन

फेसलिफ्टेड Q8 ई-ट्रॉन को ब्लैक-आउट ग्रिल सराउंड दिया गया है, जो हेडलाइट्स के नीचे तक जाता है. इसके टॉप में एक री- डिजाइंड ग्रिल के साथ नया नेट डिज़ाइन और कंपनी का एक नया मोनोक्रोम लोगो दिया गया है. इसमें लगा एक लाइट बार, लाइट को नीचे की ओर प्रोजेक्ट करने के लिए तैयार किया गया है. Q8 ई-ट्रॉन में दोनों तरफ बड़े एयर इनटेक के साथ एक रिप्रोफाइल फ्रंट बम्पर दिया गया है. इसके साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, Q8 ई-ट्रॉन और Q8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक दोनों ही माॅडल्स में 20-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. दोनों में ब्लैक-आउट बी-पिलर पर 'ऑडी' और 'क्यू8 ई-ट्रॉन क्वाट्रो' लिखा हुआ है. पीछे की तरफ नए डिज़ाइन किए गए बम्पर और टेल-गेट पर नई क्यू8 की बैजिंग दी गई है. 

इंटीरियर और फीचर्स

नई Q8 ई-ट्रॉन का इंटीरियर लेआउट मौजूदा ई-ट्रॉन के समान है. इसमें मेमोरी फ़ंक्शन के साथ पावर्ड फ्रंट सीट्स में हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं. सेंटर कंसोल में ड्यूल टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए 10.1 इंच और एचवीएसी जैसे अन्य कंट्रोल्स के लिए 8.6 इंच की स्क्रीन दी गई है. Q8 ई-ट्रॉन में भी एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है. साथ ही इसमें 16-स्पीकर बैंग और ओल्फ़सेन स्पीकर सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, 4-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. 

पावरट्रेन और रेंज

ऑडी Q8 ई-ट्रॉन में एक 114kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो 600 किमी WLTP साइकिल रेंज देने में सक्षम है. इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं, जो कंबाइंड तौर पर 408 hp पॉवर और 664 Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं. यह कार केवल 5.6 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इस कार के साथ एक 22kW AC चार्जर मिलेगा, लेकिन यह 170kW DC फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. एसी चार्जर के साथ इसे छह घंटे में 0-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. जबकि डीसी फास्ट चार्जर के साथ इसे 31 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इस कार में भी मौजूदा मॉडल की तरह दोनों तरफ चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. 

किससे होगा मुकाबला

मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी के डिसकंटिन्यू होने के बाद अब ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन और क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक का मुकाबला जगुआर आई-पेस से होगा, इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.19 करोड़ रुपये से 1.24 करोड़ रुपये के बीच है. ऑडी इंडिया बहुत जल्द ही Q8 ई-ट्रॉन को देश में लॉन्च करेगी.

यह भी पढ़ें :- देखिए हुंडई एक्सटर एसयूवी के ये 5 सबसे बेहतरीन फीचर्स, आपको कौन सा है पसंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget