एक्सप्लोरर

क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुई Hero Glamour X 125, कीमत 90 हजार से कम, जानें फीचर्स

हीरो ने अपनी नई Glamour X 125 को 90,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया है. यह इस सेगमेंट की पहली बाइक है, जिसमें Cruise Control फीचर दिया गया है. आइए इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत की टू-व्हीलर दिग्गज कंपनी Hero MotoCorp ने आखिरकार अपनी नई 2025 Hero Glamour X 125 को लॉन्च कर दिया है. यह बाइक अपनी कीमत और एडवांस फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है. बेस ड्रम वैरिएंट की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप-स्पेक डिस्क वैरिएंट 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा.

सेगमेंट की पहली बाइक क्रूज कंट्रोल के साथ

  • नई Glamour X 125 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका क्रूज कंट्रोल फीचर है. अब तक यह फीचर सिर्फ KTM 390 Duke और TVS Apache RTR 310 जैसी प्रीमियम बाइक्स में मिलता था. लेकिन अब Hero ने इसे 125cc सेगमेंट में पेश करके बड़ा कदम उठाया है. इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और तीन राइड मोड्स – Eco, Road और Power दिए गए हैं. राइडर अपनी जरूरत और स्टाइल के हिसाब से बाइक की परफॉर्मेंस बदल सकता है.

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

  • नई Glamour X 125 टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी एडवांस है. इसमें कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा है. इसके अलावा इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, फुल-LED लाइटिंग और कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया गया है.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • इस बाइक में 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. यह इंजन 8,250rpm पर 11.4bhp की पावर और 6,500rpm पर 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है. परफॉर्मेंस के लिहाज से यह बाइक अब Hero Xtreme 125R के बराबर खड़ी होती है.

वैरिएंट और कलर ऑप्शन

  • Hero Glamour X 125 दो वैरिएंट में आती है. पहला ड्रम वैरिएंट है,जिसमें Matt Magnetic Silver और Candy Blazing Red कलर ऑप्शन मिलते हैं. वहीं, दूसरा डिस्क वैरिएंट में Metallic Nexus Blue, Black Teal Blue और Black Pearl Red जैसे स्टाइलिश कलर्स उपलब्ध हैं.

बुकिंग और डिलीवरी

बता दें कुि इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है. ग्राहक इसे Hero की सभी डीलरशिप और आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं. कंपनी जल्द ही इस बाइक की डिलीवरी पूरे भारत में शुरू करने वाली है.

ये भी पढ़ें: दमदार लुक के साथ एंट्री लेने जा रही Royal Enfield Himalayan 750, जानिए कब होगी लॉन्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?
हमेशा के लिए बंद होने जा रही यामाहा की ये पॉपुलर बाइक, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget