एक्सप्लोरर

2024 Nissan X-Trail: Toyota Fortuner की राइवल Nissan एसयूवी की बुकिंग शुरू, जानें डिटेल्स

कार निर्माता कंपनी निसान इंडिया ने अपनी नई एसयूवी एक्स-ट्रेल की आधिकारीक बुकिंग शुरू कर दी है. ये कार टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी एसयूवी को सीधी टक्कर देती है.

2024 Nissan X-Trail: निसान इंडिया (Nissan India) ने हालही में अपनी नई एक्स-ट्रेल को देश में पेश किया था. अब इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू हो गई है. ये कार टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner SUV) को सीधी टक्कर देती है. वहीं जानकारी के अनुसार, नई निसान एक्स-ट्रेल की आधिकारीक कीमतों का ऐलान 1 अगस्त 2024 को किया जाएगा. साथ ही इस कार में दमदार पावरट्रेन के साथ कई जोरदार फीचर्स भी मौजूद हैं.

2024 Nissan X-Trail: बुकिंग

नई निसान एक्स-ट्रेल की बुकिंग शुरू हो चुकी है. इस एसयूवी को आप 1 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं. साथ ही इसे आप अपने नजदीकी डीलरशिप या कंपनी की आधिकारीक ऑनलाइन वेबसाइट से भी बुक कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी ने इस कार को सिंगल वेरिएंट में उतारा है. हालांकि इसमें आपको पर्ल व्हाइट, डॉयमंड ब्लैक और सिल्वर जैसे तीन रंग मिल जाते हैं.

2024 Nissan X-Trail: पावरट्रेन

अब इस एसयूवी के पावरट्रेन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर 3 सिलेंडर वीसीटी इंजन उपलब्ध कराया है. साथ ही इसमें 12 वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है. ये इंजन 160 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 300 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसमें ईको, स्टैंडर्ड, और स्पोर्ट जैसी तीन ड्राइविंग और स्टीयरिंग मोड्स भी मिल जाते हैं.

2024 Nissan X-Trail: फीचर्स

अब इस एसयूवी के फीचर्स पर नज़र डालें तो नई निसान एक्स-ट्रेल में 8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाता है. इसके अलावा इसमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं. इतना ही नहीं कार में 360 डिग्री कैमरा, पैनॉर्मिक सनरूफ, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर, 7 एयरबैग के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे आधुनिक फीचर्स मौजूद हैं.

2024 Nissan X-Trail: अनुमानित कीमत

फिलहाल निसान इंडिया इस एसयूवी की कीमतों से पर्दा 1 अगस्त को उठाने वाली है. लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे करीब 28 से 32 लाख रुपये तक की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत में बाजार में उतार सकती है. वहीं बाजार में यह कार टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) जैसी एसयूवी को टक्कर देती है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Bullet: 74 साल पहले ऐसी दिखती थी रॉयल एनफील्ड बुलेट, आज भी है बेहद मजबूत, देखें Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
Automatic Car Challan: कार खुद चल रही है तो किसका होगा चालान, ऑटोमेटिक कारों के लिए कहां-क्या कानून?
कार खुद चल रही है तो किसका होगा चालान, ऑटोमेटिक कारों के लिए कहां-क्या कानून?
Vehicle AI Quality Control: कारों की क्वालिटी का नया बॉस बना AI, जानें कैसे होगा कमाल?
कारों की क्वालिटी का नया बॉस बना AI, जानें कैसे होगा कमाल?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget