एक्सप्लोरर

Indian Bike: अमेरिकी ब्रांड की इस बाइक में लगा है 1890 cc का इंजन, जानें क्या है Roadmaster Elite की कीमत?

2024 Indian Roadmaster Elite Launched: ऑटोमेकर इंडियन मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में एक ऐसी बाइक को लॉन्च किया है, जिसकी 350 यूनिट्स ही बनाई गई हैं. ये बाइक देश की सबसे महंगी बाइक में से एक बन गई है.

2024 Indian Roadmaster Elite: बाइक निर्माता कंपनी इंडियन मोटरसाइकिल ने रोडमास्टर एलीट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. ये बाइक लिमिटेड एडिशन में ही मार्केट में पेश हुई है. इस बाइक की दुनियाभर में केवल 350 यूनिट्स की लाई गई हैं. इंडियन की इस मोटरसाइकिल की कीमत काफी ज्यादा है. इसे भारतीय बाजार में मौजूद बाइक्स में सबसे महंगी मोटरसाइकिल में शामिल किया जा सकता है. इंडियन मोटरसाइकिल एक अमेरिकी ब्रांड है, जिसने भारतीय बाजार में Indian Scout और The Chieftain को भारतीय बाजार में पेश किया है.

इंडियन रोडमास्टर एलीट (Indian Roadmaster Elite)

इंडियन रोडमास्टर एलीट सिंगल, ट्राई-टोन पेंट स्कीम के साथ आई है. ये बाइक साल 1904 में लॉन्च हुई आइकॉनिक इंडियन मोटरसाइकिल रेड कलर को ट्रिब्यूट दे रही है. इस बाइक के पेंट स्कीम की बात करें, तो ये एक बेस रेड कैंडी कलर के साथ आई है, जिसके ऊपर डार्क रेड और ब्लैक कैंडी की परत को चढ़ाया गया है.

अमेरिकी ब्रांड की इस मोटरसाइकिल में 1,890 cc, एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है. इस इंजन के साथ में 6-स्पीड गिय बॉक्स को भी जोड़ा गया है. इस V-ट्विन यूनिट से 2,900 rpm पर 170 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है.

रोडमास्टर एलीट के फीचर्स

रोडमास्टर एलीट बाइक में एलईडी हेडलाइट्स लगाई गई हैं. वहीं इसके सैडल बैग्स पर ऑक्जिलरी एलईडी लाइट्स लगी हैं. इस बाइक में 12 स्पीकर्स के साथ पावरबैंड ऑडियो साउंट सिस्टम भी दिया जा रहा है. इस बाइक में स्टोरेज यूनिट के तौर पर ट्रंक और सैडल बैग्स लगाए गए हैं. इन स्टोरेज यूनिट पर किसी भी मौसम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

इंडियन की इस लिमिटेड एडिशन बाइक में 7-इंच की डिजिटल डिस्प्ले लगाई गई है, जिसमें क्रूज कंट्रोल के साथ में GPS नेविगेशन सिस्टम काम करता है. इस कार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है. इस बाइक में राइडर और पैसेंजर दोनों के लिए वेंटिलेटेड सीट्स लगाई गई हैं.

क्या है 2024 रोडमास्टर एलीट की कीमत?

इंडियन के इस मॉडल में बाइक लोकेटर का फीचर भी दिया गया है. Ride Command+ के साथ इस बाइक की डिस्प्ले के फीचर खुल जाते हैं, जिसमें एप्पल कार प्ले, बाइक लोकेटर और बाइक हेल्थ जैसे फीचर शामिल हैं. इस बाइक में ABS, पैसेंजर आर्मेस्ट के फीचर को भी शामिल किया गया है. इंडियन की इस मोटरसाइकिल की कीमत की बात करें, तो 2024 रोडमास्टर एलीट की एक्स-शोरूम प्राइस 71.82 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें

Cars With Panoramic Sunroof: Mahindra से लेकर Hyundai तक, इन गाड़ियों में मिलता है पैनोरमिक सनरूफ, जानें कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग आज से शुरू, कीमत 9.99 लाख
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
Tata Nexon EV को मिलेगा नया अवतार, जानें कब होगी लॉन्च?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई? कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget