Lucknow University Breaking: LU में नमाज पर हंगामा, छात्रों की मांग- 'कैंपस को न दें धार्मिक रंग'
लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) परिसर एक बार फिर चर्चा में है। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर नमाज पढ़े जाने की खबरों के बाद छात्रों के एक समूह ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने परिसर में 'जय श्री राम' के नारे लगाए और आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थान को धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। छात्रों की मुख्य मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों की अनुमति न दी जाए ताकि शिक्षण संस्थान की गरिमा और धर्मनिरपेक्ष छवि बनी रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) परिसर एक बार फिर चर्चा में है। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर नमाज पढ़े जाने की खबरों के बाद छात्रों के एक समूह ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने परिसर में 'जय श्री राम' के नारे लगाए और आरोप लगाया कि शैक्षणिक संस्थान को धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। छात्रों की मुख्य मांग है कि विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों की अनुमति न दी जाए ताकि शिक्षण संस्थान की गरिमा और धर्मनिरपेक्ष छवि बनी रहे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।


























