एक्सप्लोरर

Hero Splendor Plus XTEC 2.0: हीरो स्प्लेंडर प्लस का नया मॉडल हुआ लॉन्च, मिल रहे ये धमाकेदार फीचर्स

2024 Hero Splendor Plus XTEC 2.0 Launched: हीरो स्प्लेंडर पावरफुल बाइक में से एक है. अब हीरो ने स्प्लेंडर प्लस XTEC 2.0 को मार्केट में उतार दिया है. इस बाइक की कीमत एक लाख रुपये की रेंज में है.

2024 Hero Splendor Plus XTEC 2.0: हीरो स्प्लेंडर भारतीय बाजार की मोस्ट पॉपुलर बाइक में से एक है. सालों से ये बाइक लोगों की पसंद बनी हुई है. हीरो की ये बाइक बेहतर माइलेज देने के लिए जानी जाती है. इसके साथ ही इस बाइक की कीमत आम आदमी की रेंज में होती है. कंपनी ने इस बाइक कई बार नए अपडेट के साथ मार्केट में उतारा है. अब कंपनी ने नए अपडेट के साथ हीरो स्प्लेंडर प्लस XTEC 2.0 को लॉन्च किया है.

कैसा है हीरो के अपडेटेड मॉडल का लुक?

हीरो ने अपने इस मॉडल में भी अपने आइकॉनिक स्टाइल को बरकरार रखा है. इस बाइक में लगी  हेडलैम्प आयताकार हैं, लेकिन इस बार कंपनी ने इसमें एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया है. कंपनी ने केवल फ्रंट ही नहीं, बल्कि टेल लैम्प में भी बदलाव किया है. टेल लैम्प को कंपनी ने H-शेप्ड डिजाइन दिया है. स्प्लेंडर प्लस XTEC 2.0 तीन डुअल-कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में आई है, जिसमें मैटे ग्रे (Matte Grey), ग्लॉल ब्लैक (Gloss Black) और ग्लॉस रेड (Gloss Red) कलर शामिल है.

नई स्प्लेंडर प्लस के फीचर्स

हीरो स्प्लेंडर प्लस XTEC 2.0 में कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम का फीचर दिया गया है. इस बाइक में एलईडी हेडलैम्प लगाई गई है. साथ ही फ्यूल इकोनॉमी को बेहतर करने के लिए i3s टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ ही बाइक में मोबाइल डिवाइट को चार्ज करने के लिए हजार्ड स्विच और USB चार्जर को बाइक में इंस्टॉल किया गया है.

नई स्प्लेंडर प्लस में नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को लगाया गया है, जो कि ईको-इंडिकेटर को बताएगा. साथ ही रियल टाइम फ्यूल इकोनॉमी, सर्विस रिमाइंडर और एक साइड स्टैंड इंडिकेटर के बारे में भी जानकारी इस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से मिलेगी. इसके अलावा बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया जा रहा है, जिससे मोबाइल पर आने वाले कॉल्स, एसएमएस और बैटरी अलर्ट्स के बारे में बाइक डिस्प्ले पर जानकारी मिलेगी.

कैसी है बाइक की परफॉर्मेंस?

2024 हीरो स्प्लेंडर प्लस XTEC 2.0 में 100 cc का इंजन लगा है, जिससे 8,000 rpm पर 7.9 bhp की पावर मिलती है और 6,000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. हीरो की इस बाइक में 4-स्पीड यूनिट का गियर बॉक्स का लगाया गया है. हीरो की ये बाइक 73 kmpl की माइलेज देती है. 2024 हीरो स्प्लेंडर प्लस XTEC 2.0 कई शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में आ चुकी है. इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 82,911 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Car Discount Offer: इस 5-सीटर कार पर दमदार ऑफर, 1.35 लाख रुपये तक के मिल रहे बेनिफिट्स

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi N1 Vehicle Ban 2027: 2027 से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल-CNG वाले छोटे मालवाहक वाहनों का नया रजिस्ट्रेशन बंद
2027 से दिल्ली में पेट्रोल-डीजल-CNG वाले छोटे मालवाहक वाहनों का नया रजिस्ट्रेशन बंद
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
430 KM रेंज के साथ AWD, जल्द एंट्री लेने वाली है Chery iCAUR V23
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Skoda फिर लाएगी Diesel कार, Superb से करेगी धमाकेदार वापसी
Fastest Car Under 10 Lakh: 10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट
10 लाख की रेंज में सबसे तेज भागने वाली कार कौन-सी? देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget