एक्सप्लोरर

2023 Kia Seltos: शानदार फीचर्स के साथ आने वाली है किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट, इन गाड़ियों की बढ़ जाएगी टेंशन 

भारत में इसका मुकाबला नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियों से होगा.

2023 Kia Seltos facelift: दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किआ भारत में अपनी मिड साइज एसयूवी किआ सेल्टोस के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने वाली है. किआ की ये कार मार्केट में आने के बाद टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा को टक्कर देगी. किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में क्या-क्या फीचर्स देखने को मिलेंगे आगे हम इसकी जानकारी देने जा रहे हैं.

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट नया इंजन

कंपनी नई किआ फेसलिफ्ट के 1.4 L टर्बो पेट्रोल इंजन की जगह नई 1.5 L मोटर से बदल रही है जो पहले से ज्यादा पावरफुल होगा, कार को 158 bhp की पावर और 253 Nm का पीक टार्क देगा. वहीं पुराना वाला 1.4 L टर्बो इंजन 138 bhp की पावर और 242Nm टॉर्क कॉम्बिनेशन वाला था वहीं पुराने इंजन में दिया जाने वाले 6-स्पीड मैनुअल (MT) या 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमेटिक (AMT) ट्रांसमिशन को बरकरार रखा जा सकता है.

नई सेल्टोस में 1.5 L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो इसे 113 bhp की अधिकतम पावर और 144Nm हाइएस्ट टॉर्क देने की क्षमता वाला होगा. जिसे 6-स्पीड मैनुअल (MT) और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों विकल्प के साथ किया जाएगा. वहीं दूसरा 113 bhp 1.5 L डीजल इंजन के साथ 250Nm टॉर्क के साथ आएगी. जिसमें 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक (AMT) और 6-स्पीड मैनुअल (MT) के साथ उपलब्ध होगा.

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अपडेटेड सेफ्टी फीचर्स

नई किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया जायेगा जिससे ये पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी. एडीएएस सिस्टम पैदल और साइकिल यात्री का पता लगाने, ब्लाइंड स्पॉट टक्कर चेतावनी, इंटेलिजेंट स्पीड लिमिट असिस्ट, इंटेलिजेंट स्पीड लिमिट वार्निंग, फॉरवर्ड कोलिशन-अवॉइडेंस असिस्ट, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, हाई बीम असिस्ट, लेन फॉलोइंग असिस्ट, रियर व्यू मॉनिटर, सेफ एग्जिट वार्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक कोलिशन-अवॉइडेंस असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अपडेटेड इंटीरियर

इस कार के नए इंटीरियर में सबसे पहले नए ऑल-डिजिटल 10.25-इंच कंसोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को बदलकर पहले से बेहतर बनाया गया है. जबकि 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम को बरकरार रखा है, वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट स्टैंडर्ड रोटरी गियर शिफ्ट के साथ मिलने की संभावना है. इसके अलावा इसमें पैनोरमिक रूफ, सेंटर कंसोल के लिए नए स्विच और 360 डिग्री कैमरा जैसे नए फीचर्स के साथ अपडेट किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक नई सेल्टोस का नेविगेशन सिस्टम क्रूज कंट्रोल पर आधारित हो सकता है.

इनसे होगा मुकाबला

भारत में इसका मुकाबला नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर (शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.48 लाख रुपये)और मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा (शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.45 लाख रुपये) जैसी गाड़ियों से होगा.

यह भी पढ़ें :- Tata Scrapping Facility Center: शुरू हो गई टाटा की पहली स्क्रैपिंग फैसिलिटी, कैसे करेगी काम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget