एक्सप्लोरर

2023 Hyundai Verna: इन पांच खूबियों से अपने सेगमेंट में बवाल काटेगी नई हुंडई वरना, अन्य कारों को मिलेगी कड़ी टक्कर

इस कार का मुकाबला होंडा सिटी फेसलिफ्ट से होगा, जो कि अगले महीने लॉन्च होने वाली है. इस कार में हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ ADAS और अन्य कई बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है.

New Hyundai Verna: हुंडई मोटर 21 मार्च को अपनी न्यू जेनरेशन वरना सेडान को देश में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस कार के डिज़ाइन रेंडरिंग का ने हाल ही में आधिकारिक खुलासा किया है. कंपनी इस कार के लिए बुकिंग भी शुरू कर चुकी है. यह कार भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी सियाज, स्कोडा स्लाविया, वोक्सवैगन वर्टस और होंडा सिटी जैसी कारों को टक्कर देगी. आज हम आपको इस कार की 5 प्रमुख डिटेल्स के बारे में बताने वाले हैं. 

मिलेगा नया डिजाइन

न्यू-जेनरेशन Hyundai Verna का प्रोडक्शन मॉडल नया सेंसुअस स्पोर्टीनेस डिजाइन के साथ बाजार में आएगा. जिसके फ्रंट में स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप, साथ ही एक बड़ा रेडिएटर ग्रिल भी मिलेगा. साथ ही इसके बोनट पर एक वाइड एलईडी डीआरएल स्ट्रिप भी देखने को मिलेगा. इसके साइड प्रोफाइल में स्ट्रॉन्ग लाइनिंग करैक्टर, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और तेज एलईडी टेल लाइट्स दिए गए हैं. लेकिन अभी इसके रियर प्रोफाइल का खुलासा नहीं किया गया है. यह कार मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी. 

मिलेगा पॉवरफुल इंजन

नई वरना में दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा, जिसमें एक मौजूदा 1.5-लीटर एनए पेट्रोल इंजन, जो 115 पीएस की पॉवर और 144 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है और दूसरा, एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जो अधिकतम 160 पीएस और 253 एनएम आउटपुट देने में सक्षम होगा. हालांकि इसमें डीजल इंजन का कोई विकल्प नहीं मिलेगा. इन इंजनों को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही एक वैकल्पिक 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा.  

मिलेंगे ज्यादा फीचर्स

न्यू-जेन वरना की फीचर्स डिटेल्स का खुलासा अहिना अभी बाकी है. हालांकि खबरों के अनुसार इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड-कार तकनीक, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एक 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलेंगे. 

ADAS से होगी लैस

2023 Hyundai Verna, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) से लैस होगी, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट समेत अन्य कई फीचर्स दिए जाने की संभावना है. फिलहाल सेगमेंट में केवल Honda City (e:HEV) में ही ADAS तकनीक मिलती है.

बढ़ेगी ब्रांड वैल्यू

नई वरना के बहुत अग्रेसिव प्राइस प्वाइंट के साथ आने की उम्मीद है. यह कार भारत में पहले ही अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. इस सेगमेंट में 10 से 20 लाख रुपये के बीच कंपटीशन बहुत अधिक है. जिसमें इस कार को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है.

होंडा सिटी से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला होंडा सिटी फेसलिफ्ट से होगा, जो कि अगले महीने लॉन्च होने वाली है. इस कार में हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ ADAS और अन्य कई बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- बजट में फिट माइलेज में हिट हैं ये 5 सस्ती सीएनजी कारें, लेने का मन बन जाएगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम बजट में JCB बुलडोजर खरीदने का है प्लान? मार्केट में मौजूद है ये सबसे सस्ता मॉडल
कम बजट में JCB बुलडोजर खरीदने का है प्लान? मार्केट में मौजूद है ये सबसे सस्ता मॉडल
पेट्रोल, डीजल और CNG भरवाने वालों के लिए खुशखबरी, कीमत से लेकर पंप पर भीड़ तक की मिलेगी जानकारी
पेट्रोल, डीजल और CNG भरवाने वालों के लिए खुशखबरी, कीमत से लेकर पंप पर भीड़ तक की मिलेगी जानकारी
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
कार की स्पीड तय करती है माइलेज, जानिए कितनी रफ्तार पर मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
आज से आपके घर डिलीवर हो रही Tata Sierra EV, जानिए दिल्ली में कितनी ऑन-रोड कीमत पर मिलेगी?
आज से आपके घर डिलीवर हो रही Sierra EV, दिल्ली में कितनी ऑन-रोड कीमत पर मिलेगी?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget