एक्सप्लोरर

2022 TVS Raider: टीवीएस ने लॉन्च की 2022 रेडर, जानिए क्या है खासियत

2022 TVS Raider Price : नई 2022 टीवीएस रेडर की एक्स शोरूम कीमत 99,990 रुपये रखी गई है. देश में इस बाइक का मुकाबला इस सेगमेंट की होंडा शाइन, बजाज पल्सर 125 और हीरो ग्लैमर से होगा.

2022 TVS Raider Launched: टीवीएस मोटर कंपनी ने सितंबर 2021 में अपनी बाइक  टीवीएस रेडर के लॉन्च के साथ 125 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में फिर से प्रवेश किया था. अब कंपनी ने आज इस बाइक के नेक्स्ट जेनरेशन 2022 टीवीएस रेडर को लॉन्च कर दिया है. चलिए जानते हैं क्या है इस बाइक की खासियत.

कैसा है इंजन?

2022 TVS रेडर में इसके 2021 मॉडल जैसा ही 124.8cc, 3-वाल्व, एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, FI इंजन दिया गया है. यह इंजन अधिकतम 11.2bhp की पावर और 11.2Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करता है. जिसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. यह बाइक 0-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड केवल 5.9 सेकंड में पकड़ सकती है.

कैसा है लुक?

रेडर के लुक में इस बार बदलाव देखने को मिलता है. इस बाइक में 17 इंच के अलॉय व्हील, टेलिस्कोपिक फोर्क्स, रोबोट-शैली का हेडलैम्प, मोनोशॉक और एक स्लीक टेल सेक्शन डिजाइन, एक स्कल्प्ड 10-लीटर का फ्यूल टैंक दिए गए हैं. साथ ही इस बार इस बाइक को कुछ नए रंगों में लॉन्च किया गया है. नई TVS रेडर में सस्पेंशन सेट-अप और ब्रेकिंग सिस्टम पहले जैसा ही है. साथ ही इसमें सस्पेंशन ड्यूटी के लिए  टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक दिए गए हैं. इसके फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक, जबकि रियर में 130mm का ड्रम दिया गया है.

2022 TVS Raider के फीचर्स

नई रेडर में एक ब्लूटूथ एनेबल 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जिसमें एसएमएस अलर्ट, वॉयस असिस्टेंस, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट जैसे ढेर सारे फीचर्स शामिल हैं. साथ इसमें राइडिंग को शानदार बनाने के लिए दो राइडिंग मोड- इको और पावर दिए गए हैं.

कितनी है कीमत?

नई 2022 टीवीएस रेडर की एक्स शोरूम कीमत 99,990 रुपये रखी गई है. देश में इस बाइक का मुकाबला इस सेगमेंट की होंडा शाइन, बजाज पल्सर 125 और हीरो ग्लैमर से होगा.

यह भी पढ़ें :- वॉल्वो की पहली इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी हुई शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget