एक्सप्लोरर

महज 25 हजार में बुक करें Hyundai की नई Verna, इस बार होंगे बड़े बदलाव

अपने सेगमेंट की सबसे आक्रमक और स्पोर्टी डिजाइन वाली हुंडई की नई Verna अब आ रही है नया अवतार में, कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है

नई दिल्ली: हुंडई मोटर इंडिया अपनी सबसे पॉपुलर सेडान कार Verna को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अब इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. अगर आप भी नई Verna को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप इसे सिर्फ 25,000 रुपये देकर हुंडई डीलरशिप्स से इसे बुक कर सकते हैं. माना जा रहा है कि नई Verna की संभावित कीमत 8.50 लाख रुपये से लेकर 14.50 लाख शुरू तक हो सकती है.

यूथफुल परफॉर्मेंस

इस मौके पर हुंडई मोटर इंडिया के सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस डायरेक्टर, तरुण गर्ग ने कहा कि सेडान कार Verna हमेशा से भविष्य की कार रही है, यह अपने समय से आगे की कार है और ग्राहकों की जरूरत को पूरा करती है. हमने नई Verna की बुकिंग शुरू कर दी है. इस बार इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, स्पोर्टी डिजाइन और यूथफुल परफॉर्मेंस मिलेगी.

इंजन डिटेल्स

हुंडई की नई verna में इस बार तीन इंजन का ऑप्शन मिलेगा, इस कार में पहली बार 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 120hp का पावर जेनरेट करता है. इसके अलावा इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन भी शामिल किया जाएगा. तीनो ही इंजन BS6 कम्प्लायंट होंगे. नई verna में 6-स्पीड मैन्युअल और 6-ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के अलावा 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा.

डिजाइन में नयापन

नई verna के डिजाइन में इस बार काफी नयापन है, तस्वीरों पर नजर डालें तो इसके फ्रंट में काफी काम किया गया है, कार में नई फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट्स, बम्पर और बोनट देखने को मिलते हैं. इसके अलावा इसके साइड प्रोफाइल में भी नयापन है, जबकि कार का रियर लुक अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और स्पोर्टी लगता है, यहां पर नई टेललाइट्स देखने को मिलती हैं. बाहरी डिजाइन काफी आकर्षक है, लेकिन नई verna का इंटीरियर अभी तक नहीं दिखाया गया है.

इनसे होगा मुकाबला

हुंडई की नई verna का सीधा मुकाबला होंडा की नई सिटी और मारुति सुजुकी सियाज जैसी कारों से होगा, आपको बता दें कि होंडा अप्रैल महीने में अपनी नई सिटी को भारत में लॉन्च करने जा रही है. माना जा रहा है कि नई Verna को मार्च के अंत तक या फिर अप्रैल महीने में लॉन्च किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें  Hyundai की नई Creta को मिला ग्राहकों का प्यार, एक हफ्ते में बुकिंग हुई 10 हजार के पार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget