एक्सप्लोरर

Hyundai की नई Creta को मिला ग्राहकों का प्यार, एक हफ्ते में बुकिंग हुई 10 हजार के पार

महज एक हफ्ते में हुंडई की जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी क्रेटा ने 10 हजार की बुकिंग क्रॉस कर दी है. ऐसे में यह माना जाना तय है कि लॉन्च से पहले ही यह मार्केट में हिट हो गई है

नई दिल्ली: Hyundai अपनी नई एसयूवी Creta को भारत में 17 मार्च को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने नई Creta की बुकिंग 2 मार्च को शुरू की थी और एक ही हफ्ते में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे बुक भी कर लिया है. इस गाड़ी को इस समय काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 25 हजार रुपये देकर आप भी इसे बुक कर सकते हैं.

नई Creta में हुए बड़े बदलाव

मौजूदा Creta की तुलना में नई Creta के डिजाइन में इस बार काफी बदलाव किये गये हैं. इसे पहले से ज्यादा बेहतर बनाने की कोशिश की गई है. इतना ही नहीं कंपनी ने इसके इंटीरियर में भी काफी नयापन देने की कोशिश की है, साथ ही इसमें कई फीचर्स को भी शामिल किया है, हाल ही में कंपनी ने यह भी बताया कि नई Creta में ब्लू लिंक कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया जाएगा.

फ्रेश इंटीरियर

नई क्रेटा का इंटीरियर ड्यूल टोन कलर में है, इसके डैशबोर्ड का ले-आउट सिंपल जरूर है लेकिन आकर्षित भी करता है, और ऐसा ही कुछ इसकी सीट्स में भी नजर आता है. इसके स्टेयरिंग का डिजाइन इस बार नया है और यह पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर नजर आता है. टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम यहां दिया गया है और कई कनेक्टेड फीचर्स से लैस है.

एडवांस्ड फीचर्स

हुंडई ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV, वेन्यू में ब्लूलिंक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी को शामिल किया है, और यही टेक्नोलॉजी नई क्रेटा में भी देखने को मिलेगी. क्रेटा में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, वहीं इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है जोकि एंड्राइड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा. नई क्रेटा की लम्बाई 30mm ज्यादा होगी जिसकी वजह से इसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा.

इंजन डिटेल्स

नई क्रेटा 1.5L MPi पेट्रोल (BS6), 1.5L U2 डीजल  (BS6) और 1.4L T-GDi पेट्रोल (BS6) समेत तीन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है. अब देखना होगा भारत में इसे किस कीमत में लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि माना यही जा रहा है कि यह अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा महंगी हो सकती है.

यह भी पढ़ें

Bajaj Dominar 250 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget