एक्सप्लोरर

टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी हुंडई की नई प्रीमियम हैचबैक कार, बलेनो और जैज़ से होगा मुकाबला

हुंडई की नई i20 का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और होंडा की जैज़ से होगा.बलेनो इस समय प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है.

नई दिल्ली: कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अभी हाल ही में अपनी कॉम्पैक्ट SUV, VENUE को iMT गियरबॉक्स के साथ लॉन्च किया था. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसके SX वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है जबकि SX(O) वेरिएंट की प्राइस 11.08 लाख रुपये है. लेकिन अब कंपनी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Elite i20 का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है.

एक बार फिर इस कार को लेकर कुछ अपडेट मिले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कार इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है. वैसे इस कार को इस साल के मिड में लॉन्च करने की प्लानिंग की जा रही थी,कोरोना वायरस के चलते लगातार इसकी लॉन्चिंग को टाला गया. तो आइये जानते हैं इस बार नई i 20 में क्या कुछ खास और नया होगा.

टर्बो पेट्रोल इंजन से  मिलेगी रफ़्तार

हुंडई अपनी नई Elite i20 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है.

यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है और इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. नई i20 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6-एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, सनरूफ और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई आई20 भारत में मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प डिजाइन में होगी. इसके फ्रंट में हेक्सागोनल ग्रिल और नए LED हेडलैम्प, नया बंपर, और नए फॉग लैम्प अदेखने को मिल सकते हैं. इस कार के साइड प्रोफाइल और रियर लुक में काफी नयापन देखने को मिलेगा.

नई i20 में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. कार की लंबाई मौजूदा मॉडल से 5mm बढ़ाई जाएगी और इसका व्हीलबेस भी 10 mm बढ़ाया जाएगा जिसकी वजह से इसमें 66 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा इसमें 17-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे.

नई i20 का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है. इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी और लेदर सीट्स जैसे कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं.

मारुति बलेनो और होंडा जैज़ से होगा मुकाबला

हुंडई की नई i20 का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो और होंडा की जैज़ से होगा.बलेनो इस समय प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.63 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है.

वहीं होंडा कार्स इंडिया भी अब जल्द ही अपनी नई Jazz फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. BS6 Honda Jazz की की एक्स-शो रूम कीमत 7.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है और यह 10 लाख रुपये तक जा सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नई BS6 Honda Jazz में BS6-compliant 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन  ही मिलेगा. यानी अब यह कार डीजल इंजन में नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें 

BS6 इंजन के साथ आई Yamaha की दो नई बाइक्स, सुजुकी Gixxer से मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget