एक्सप्लोरर

नए अवतार में आ रही है Bajaj Dominar, लेकिन इंजन में होगा बड़ा बदलाव !

जिन लोगों को बजाज Dominar 400 ज्यादा हैवी और बड़ी बाइक लगती हैं उनके लिए कंपनी ला रही है छोटे इंजन वाली मिनी Dominar, बाइक की कीमत भी मौजूदा मॉडल से काफी कम होगी.

नई दिल्लीः प्रीमियम बाइक सेगमेंट में बजाज ऑटो की Dominar 400 यूथ में बेहद लोकप्रिय है. लेकिन अब खबर आ रही है कि कंपनी Dominar 400 का मिनी वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. नई बाइक का इंजन छोटा होगा, हाल ही में टेस्टिंग के दौरान यह बाइक स्पॉट की गई थी.

रिपोर्ट के मुताबिक बजाज ऑटो नई Dominar 250 को बाजार में उतार सकती है, दरअसल टेस्टिंग के दौरान यही मॉडल स्पॉट किया गया था. एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Dominar के नए मॉडल के टायर्स भी मौजूदा मॉडल से पतले होंगे, इसके अलावा इसमें लगा फ्रंट डिस्क ब्रेक भी छोटा होगा.

डिजाइन के मामले में नई Dominar मौजूदा मॉडल जैसी ही होगी लेकिन साइज़ के मामले में यह छोटी हो सकती है. टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल देखा गया उसे देखकर यही लगता है कि बाइक के अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी अलग होगा. कीमत की बात करें तो नया मॉडल मौजूदा मॉडल से करीब 50 हजार रुपये तक सस्ता हो सकता है.

कीमत कम रखने के पीछे ग्राहकों को लुभाना कंपनी का टारगेट होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा यंग ग्राहक बाइक से जुड़ें. अभी हाल ही बजाज ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को लॉन्च किया है, यह एक बेहद स्टाइलिश स्कूटर है जो कई खास फीचर्स से लैस है.

एक बार फुल चार्ज होने पर यह स्कूटर 90 किलोमीटर की दूरी तय करेगा. इस स्कूटर में दो मोड दिए गए हैं. पहला है इकोनामी मोड और दूसरा है स्पोर्ट्स मोड. इकोनामी मोड में स्कूटर की रेंज लगभग 90 किलोमीटर की होगी जबकि स्पोर्ट्स मोड पर रेंज लगभग 80 किलोमीटर की होगी.

चेतक को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. चेतक urbane ड्रम ब्रेक वाला स्कूटर है जिसकी एक्स शोरूम कीमत एक लाख रुपये तय की गई है. वही लग्जरी फिनिश वाले चेतक प्रीमियम में ग्राहकों को डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी और इस स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत कंपनी ने 1.15 लाख रुपए तय की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
Tata Motors का बड़ा धमाका, पर गाड़ियों पर 3.35 लाख तक की छूट
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget