एक्सप्लोरर

कारों पर मिल रहा है 14 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, मौका है आखिरी

मौजूदा स्टॉक क्लियर करने के लिए अक्सर डिस्काउंट का सहारा लिया जाता है. अगले साल अप्रैल से भारत में BS6 एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएंगे ऐसे में कंपनियां जल्दी से पुराना स्टॉक भी क्लियर करने में लगी हैं.

साल 2019 खत्म होने को है और अभी की कई कार कंपनियां अपने कुछ मॉडल्स पर जबरदस्त डिस्काउंट दे रही हैं. मौजूदा स्टॉक क्लियर करने के लिए अक्सर डिस्काउंट का सहारा लिया जाता है. अगले साल अप्रैल से भारत में BS6 एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएंगे ऐसे में कंपनियां जल्दी से पुराना स्टॉक भी क्लियर करने में लगी हैं.

दिसंबर के इस महीने में जिन प्रीमियम कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है, इस रिपोर्ट में हम आपको उनके बारे में बता रहे हैं. यदि आप एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है.

मारुति सियाज

मारुति सुजुकी अपनी सेडान कार सियाज पर 1.5 लाख रुपये के बढ़िया डिस्काउंट दे रही है. ये ऑफर Maruti Ciaz के केवल डीजल वैरिएंट पर ही दिया जा रहा है. इस कार की कीमत 9.19 लाख रुपये से लेकर 9.97 लाख रुपये तक है. फिलहाल यह कार दो डीजल इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध है.

टाटा हेक्सा

टाटा मोटर्स अपनी एसयूवी हेक्सा पर दिसंबर में 2.3 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है. स्पेस के मामले में यह एक शानदार सवारी है. हेक्सा मकी कीमत 13.25 लाख रुपये से शुरू होती है.

जीप कंपास

भारत में जीप कंपास काफी लोकप्रिय एसयूवी है. इस समय इस कार 2.1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपास की कीमत 15.60 लाख रुपये से शुरू होतीं है. इस गाड़ी की परफॉरमेंस इसका प्लस पॉइंट है.

जैगुआर F-Pace

इस लग्जरी सवारी को अगर आप अपने गैराज की शोभा बनाना चाहते हैं तो इस पर आपको 14 लाख रुपये तक का बंपर इयर एंड डिस्काउंट मिलेगा. जैगुआर F-Pace की कीमत 63.78 लाख रुपये से शुरू होती है.

Audi Q7

अगर आप Audi Q7 के दीवाने हैं तो इस समय इस पर 12 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस गाड़ी की कीमत 68.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

मर्सेडीज बेंज ई-क्लास

मर्सेडीज बेंज की ई-क्लास अपने सेगमेंट की सबसे खास मानी जाती है. इस समय इस पर 9 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. कार में लेटेस्ट BS6 कंप्लायंट इंजन मौजूद है.

होंडा CR-V डीजल

अगर आप होंडा की CR-V खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस समय इस पर 5.5 लाख रुपये का बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह डिस्काउंट कार के डीजल वेरियंट पर उपलब्ध है.

स्कोडा सुपर्ब

स्कोडा अपनी प्रीमियम सेडान कार सुपर्ब पर 3.5 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है. इस कार की कीमत 25.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget