एक्सप्लोरर

World Cup 2023: आज इन मुहूर्त में हुआ वर्ल्ड कप का आगाज, जानें कैसी है ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

World Cup 2023: भारत की मेजबानी में आज गुरुवार से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होगा. चलिए जानते हैं 5 अक्टूबर 2023 को किन शुभ योग,मुहूर्त और नक्षत्र में खेला जाएगा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच.

World Cup 2023: जिस तरह हिंदू धर्म में महाकुंभ मेला होता है, जिसे दुनियाभर का सबसे बड़ा धार्मिक, सांस्कृतिक और पवित्र मेला माना जाता है. ठीक इसी तरह से किक्रेट विश्व कप को क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाता है.

आज 05 अक्टूबर 2023 को भारत की मेजबानी में क्रिकेट के महाकुंभ यानी कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज दोपहर 2 बजे से होने जा रहा है, जिस पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओपनिंग मैच इंग्लैंड (England cricket team) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेला जाएगा.

आइये जानते हैं आज जब इस ऐतिहासिक खेल की शुरुआत होने वाली है, तो पंचांग के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कैसी रहने वाली है. क्योंकि हिंदू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करने से पहले शुभ योग, मुहूर्त और नक्षत्रों को ध्यान में रखा जाता है. तो चलिए जानते हैं आज का पंचांग.

5 अक्टूबर 2023 का पंचांग (5 October 2023 Panchang in Hindi)

5 अक्टूबर 2023 से आईसीसी वर्ल्ड (Cricket World Cup) कप का आगाज हो रहा है. आज पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा. इस दिन गुरुवार रहेगा और आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस तिथि में चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद हैं. पंचांग (Today Panchang) के अनुसार आज मृगशिरा नक्षत्र और वरियान योग है.

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 27 मिनट तक .
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक.
  • निशीथ काल: मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

  • दुष्टमुहूर्त: सुबह 10 बजकर 11मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक और दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से 03 बजकर 41 मिनट तक
  • कुलिक: सुबह 10 बजकर 11मिनट  से 10 बजकर 58 मिनट तक
  • कंटक: दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से 03 बजकर 41 मिनट तक
  • राहु काल: दोपहर 01 बजकर 37 मिनट से 03 बजकर 06 मिनट तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम: शाम 04 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 15 मिनट तक
  • यमघण्ट: सुबह 07 बजकर 03 मिनट से 07 बजकर 50 मिनट तक
  • यमगण्ड: 06:15 से 07:44 तक
  • गुलिक काल: 09:12 से 10:41 तक

विश्व कप में भाग लेनी वाली टीमें

  • भारत 
  • दक्षिण अफ्रीका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • नीदरलैंड्स
  • न्यूजीलैंड
  • अफगानिस्तान
  • इंग्लैंड
  • पाकिस्तान
  • श्रीलंका
  • बांग्लादेश 

विश्व कप का पहला मैच (World Cup 2023 First Match)

विश्व कप का पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मध्य खेला जाएगा. भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से होना है, जो 8 अक्टूबर 2023 को चेन्नई में खेला जाएगा.

भारत का मुकाबला (World Cup 2023 India Matches) 

डेट भारत का किस टीम से मुकाबला कहां समय
8 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई दोपहर 2:00 बजे
11 अक्टूबर भारत अफगानिस्तान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली दोपहर 2:00 बजे
14 अक्टूबर भारत पाकिस्तान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद दोपहर 2:00 बजे
19 अक्टूबर भारत बांग्लादेश एमसीए स्टेडियम, पुणे दोपहर 2:00 बजे
22 अक्टूबर भारत न्यूजीलैंड एचपीसीए स्टेडियम, हैदराबाद दोपहर 2:00 बजे
29 अक्टूबर भारत इंग्लैंड  इकाना स्टेडियम, लखनऊ दोपहर 2:00 बजे
2 नवंबर भारत श्रीलंका वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई दोपहर 2:00 बजे
5 नवंबर भारत दक्षिण अफ्रीका ईडन गार्डन, कोलकाता दोपहर 2:00 बजे
12 नवंबर  भारत नीदरलैंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु दोपहर 2:00 बजे

विश्व कप  के पहले दिन ग्रहों की स्थिति

मेष में गुरू चांडाल योग तो कुंभ में रहेगें शनि देव (Shani in Kumbh, Guru Chandal Yog in Mesh Rashi)

आज यानि 5 अक्टूब 2023 को ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो आज ग्रहों की चाल विशेष है. वृष राशि में चंद्रमा मौजूद रहेंगे. यहां मन के कारक चंद्रमा उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं. सिंह राशि में लग्जरी लाइफ के कारक शुक्र विराजमान रहेंगे. मेष राशि में गुरू चांडाल योग बन रहा है. यहां पर देव गुरू बृहस्पति के साथ पाप ग्रह राहु विराजमान हैं. सूर्य और बुध से कन्या राशि में अतिशुभ योग बुधादित्य योग बना हुआ है. तुला राशि में केतु और मंगल की युति बनी हुई. कुंभ राशि में कर्मफलदाता शनि देव विराजमान रहेंगे. जो उनकी अपनी ही राशि है.


World Cup 2023: आज इन मुहूर्त में हुआ वर्ल्ड कप का आगाज, जानें कैसी है ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

क्या होता है आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup)

क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) को आधिकारिक रूप से आईसीसी वर्ल्ड कप के रूप में जाना जाता है. यह एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप होती है.  प्रत्येक चार वर्ष में इस खेल का आयोजन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा कराया जाता है.

आपतो बता दें कि, पहला क्रिकेट विश्व कप जून 1975 इंग्लैंड में आयोजित हुआ था. वहीं 2019 में विश्वकप जीतने के बाद इंग्लैड मौजूदा चैंपियन है. अब अगला टूर्नामेंट 2023 में भारत में होने वाला है, जिसकी शुरुआत आज 05 अक्टूबर 2023 से हो चुकी है.

 

ये भी पढ़ें: Godhuli Bela: गोधूलि बेला क्या है, इस शुभ काल में करें ये काम बनाते हैं मालामाल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Solar Eclipse 2026: 12 अगस्त, फ्लाइट से कैसा दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
12 अगस्त को फ्लाइट में हैं? 30,000 फीट ऊपर अचानक छाएगा अंधेरा, खिड़की से दिख सकता है पूर्ण सूर्य ग्रहण
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, इन 6 राशियों को धन-करियर में रहना होगा बेहद सावधान
Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: सावन अमावस्या पर साल का बड़ा सूर्य ग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव!
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget