एक्सप्लोरर

Cancer Weekly Horoscope (16-22 January 2023): नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा है कर्क राशि वालों का समय, जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

Cancer Weekly Horoscope 16 To 22 January 2023: कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए काम की शुरूआत के लिए बढ़िया रहेगा और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. जाने कर्क राशि का 16-22 जनवरी का साप्ताहिक राशिफल.

Cancer Weekly Horoscope 16 To 22 January 2023, Kark Rashifal: कर्क राशि वाले लोगों के लिए जनवरी 2023 का तीसरा सप्ताह यानी 16 से 22 जनवरी तक का समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है. इस सप्ताह आपके कई सोचे हुए काम पूरे होंगे और नए काम की शुरुआत के लिए आप उत्सुक रहेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और घर-परिवार के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा.

ज्योतिष की मानें तो इस सप्ताह आपके यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जिससे आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है. लेकिन मौसमी बीमारी से आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूर है. जानते हैं इस सप्ताह आपके सितारे क्या कहते हैं. आइए जानते हैं कर्क साप्ताहिक राशिफल (Rashifal in Hindi).

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)- सप्ताह की शुरुआत में कर्क राशि वालों को किसी दोस्त की सलाह या मदद से लंबे समय से अटका कार्य पूरा होगा. प्रोपर्टी से जुड़े किसी काम में लंबे समय से बाधाएं आ रही थीं, तो वह भी इस समय दूर होगी.

राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिससे वो सम्मानित महसूस करेंगे. जो लोग लंबे समय से अपना खुद का कोई काम शुरू करने की सोच रहे थे, उनकी भी कामना जल्द पूरी होती नजर आएगी.

किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए मन में उत्साह रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. सप्ताह का मध्य समय आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए बहुत शुभ है. इस दौरान घर-परिवार के संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. किसी यात्रा या धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे.

हालांकि इस दौरान आपको मौसमी बीमारी से सतर्क रहना होगा. इसलिए अपने खान-पान और सेहत का ध्यान रखें. प्रेम संबंध में आपको सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी. इसलिए उतावलेपन में आकर कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपको बाद में पछताना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी  के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा.

ये भी पढ़ें: Mauni Amavasya 2023: मौनी अमावस्या पर क्यों है गंगा स्नान का इतना महत्व, समुद मंथन के अमृत कलश से जुड़ा है संबंध

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 11 August 2026: सावन शिवरात्रि पर कर्क राशि में चंद्रमा, जानें आज 12 राशियों का भाग्य!
Aaj Ka Rashifal 11 अगस्त 2026: सावन शिवरात्रि पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, कर्क राशि में चंद्रमा देंगे बड़ा लाभ
Aaj Ka Meen Rashifal 11 August 2026: कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
कारोबार में बढ़ सकते हैं ऑर्डर, करियर में भी लाभ
Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 August 2026: बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
बिजनेस में नई शुरुआत का मौका, मिलेगा सहयोग
Aaj Ka Makar Rashifal 11 August 2026: बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ
बड़ी डील हो सकती है फाइनल, मिलेगा कारोबार में लाभ

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget