एक्सप्लोरर

Virgo Monthly Horoscope: कन्या राशि वालों को मिल सकती है चुनौती, भूलकर भी न करें ये काम, जानें मासिक राशिफल

Virgo Monthly Horoscope November 2022: कन्या राशि का मासिक राशिफल (Masik Rashifal November 2022) क्या कहता है. पं. सुरेश श्रीमाली से आइए जानते हैं, नवंबर का राशिफल.

Virgo Monthly Horoscope, Masik Rashifal November 2022:  इस पूरे महीने आपकी राशि में सप्तम भाव में हंस योग रहेगा, जिससे व्यापार व्यय को सही-सही जानने के लिए अपनी फिक्सड और परिवर्तनीय लागत पर ध्यान देंगे. 14,15,16,24,25 नवम्बर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे लाभ मिल सकता है. बिजनस के कारक बुध 12 नवम्बर तक द्वितीय भाव में केतु के साथ जड़त्व दोष बनाऐगें. जिससे इस महीने बाजार में आपके निकटवर्ती प्रतियोगी आपके कारोबार को बदनाम करने की साजिश रच सकते हैं, सतर्क रहिएगा. 12 नवम्बर तक द्वितीय भाव व 16 नवम्बर से तृतीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे अपने बिजनेस में कोई नया आइडिया अपनाकर आप प्रॉफिट की कोशिश में रहेंगे.

कन्या राशि- जॉब, करियर
3,4,21,22,23,30 नवम्बर को चन्द्रमा का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे आपका शांत व्यक्तित्व और आपका आत्मविश्वास, जॉब में लाभ और प्रमोशन दिलवा सकते हैं. 1,2,24,25,28,29 नवम्बर को चन्द्रमा का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा. जिससे जॉब में ट्रांसफर होने का माहौल है पर आपके लिए फिलहाल स्थान परिवर्तन उचित नहीं है, हो सके तो टालें. 12 नवम्बर तक द्वितीय भाव व 16 नवम्बर से तृतीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने के इंतजार की घड़ियां खत्म हो सकती है.  केतु की नौवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से यदि आप तरक्की पसंद हैं, तो उसके लिए आप ऑफिस या वर्कप्लेस पर योग्यता को निखारें.

कन्या राशि- लव रिलेशनशिप
इस महीने सप्तम भाव में हंस योग रहेगा, जिससे घर मे बच्चों को अपनी संस्कृति से रूबरू करवाने से उनमें हमेशा के लिए अच्छे संस्कार विकसित हो सकते हैं.  10 नवम्बर तक द्वितीय भाव में व 13 नवम्बर से तृतीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे आपका लव पार्टनर आपके लिए क्या-क्या कर सकता है? आप इस महीने ऐसी बेतुकी सोच से चलने लगेंगे. 17,18,21,22,23 नवम्बर को चन्द्रमा का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे नवंबर में परिवार में हंसी खुशी का माहौल एकदम से किसी कारण से डिस्टर्ब हो सकता है. 

कन्या राशि- शिक्षा
इस महीने शिक्षा कारक गुरू सप्तम भाव में हंस योग बना रहे हैं जिससे आप किसी पर भी निर्भर ना होकर स्वयं पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो सफलता पा सकते हैं. 9,10,11,19,20 नवम्बर को चन्द्रमा का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा. जिससे इस माह आपकी सफलता की संभावना बहुत अधिक है. 12 नवम्बर तक मंगल की आठवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, लगे रहिए.

कन्या राशि- सेहत, ट्रैवल
14,15,16,19,20 नवम्बर को चन्द्रमा का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा. जिससे इस महीने यदि आप बीमार हो गए तो लम्बी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं, तो सावणान रहिएगा. 17,18,26,27 नवम्बर को चन्द्रमा का अष्टम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे आप दोस्तों और परिजनों के साथ अपने शहर के आस-पास ही कहीं अच्छे घूमने फिरने के स्पॉट पर जा सकते हैं. 

कन्या राशि- उपाय
2 नवम्बर आँवला नवमी पर- अगर आपके विवाह में एक के बाद एक परेशानी आती जा रही है, तो आंवले के पेड़ के तने में रोली का तिलक लगाकर सात बार परिक्रमा करें. 04 नवम्बर देवप्रबोधिनी एकादशी पर- अगर आप अपनी जिंदगी में भरपूर ऊर्जा बनाये रखना चाहते हैं, तो आपको तुलसी के पौधे की जड़ के पास एक पीले रंग का कपड़ा रखना चाहिए और तुलसी जी को मिश्री का भोग लगाना चाहिए. भोग लगाने के बाद बचे हुए प्रसाद को परिवार के सब सदस्यों में बांट दें और वहां रखे पीले रंग के कपड़े को अगले दिन ब्राह्मण को दान कर दें.

6 नवम्बर वैकुण्ठ चतुर्दशी पर अगर आप समाज में अपने परिवार का मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं, तो श्री विष्णु की पूजा के समय एक पीले रंग का कपड़ा लें और उसमें 5 हल्दी की गांठ, एक चांदी या कोई भी सिक्का और एक पीले रंग की कौड़ी रखकर, उस कपड़े में गांठ लगाकर पोटली बना लें. अब भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और पूजा के बाद उस पोटली को अपने घर के मंदिर में ही रखा रहने दें. 16 नवम्बर श्री काल भैरवाष्टमी पर- जीवन के हर क्षेत्र में जीत हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिव जी के ‘नमामिशमीशान निर्वाणरूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपं’.. मंत्र का 21 बार जप करके भोलेनाथ को पुष्प अर्पित करें.

Weekly Horoscope: मेष, मिथुन, सिंह राशि वालों को हो सकती है हानि, सभी राशि वाले जानें अपना साप्ताहिक राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 5 नवंबर 2026: कर्क को मनचाहा आर्थिक लाभ, सिंह के विदेश यात्रा व सुलह के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 5 नवंबर 2026: कर्क को मनचाहा आर्थिक लाभ, सिंह के विदेश यात्रा व सुलह के योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
क्या पांडवों ने खाया था पिता पांडु का मांस? जानिए महाभारत के मूल श्लोकों में दर्ज सच्चाई
क्या पांडवों ने खाया था अपने ही पिता का मांस? जानिए महाभारत के मूल श्लोकों में दर्ज सच
Chhath Puja 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? देखें छठ महापर्व का पूरा टाइम-टेबल
छठ पूजा 2026 कैलेंडर: नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक, नोट करें 4 दिनों की तारीख और अर्घ्य का समय
Kal Ka Rashifal 5 November 2026: गुरुवार को मालव्य व बुधादित्य योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु को सरकारी टेंडर और कन्या को विदेशी ऑर्डर!
Kal Ka Rashifal 5 November 2026: गुरुवार को मालव्य व बुधादित्य योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, धनु को सरकारी टेंडर और कन्या को विदेशी ऑर्डर!

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget