एक्सप्लोरर

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों को काम में परफेक्शन के लिए करना होगा कठोर परिश्रम

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह (7 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Virgo Weekly Horoscope- कन्या राशि वालों की इस सप्ताह मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी. मन में अच्छे विचारों का समावेश होगा. आपका मधुर स्वभाव लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा. जिससे सामाजिक तौर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी. धार्मिक गतिविधियों की ओर अपने मन को केंद्रित करें. घर के मंदिर में कुछ देर बैठकर पूजा-पाठ करें, ऐसा करने से मन को शांति मिलेगी. प्रेम पूर्ण वाणी कई बिगड़े काम बना देगी. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, अधिक जल्दबाजी और जिद्द काम को बिगाड़ेगी. सप्ताह का मध्य कुछ खर्च बढ़ाएगा. जिससे मन में कुछ निराशा का आगमन हो सकता है. यदि आपको कोई जरूरतमंद परिवार नजर में आए तो उनकी  मदद अवश्य करें.

आर्थिक एवं करियर- कन्या राशि वालों का कर्मक्षेत्र को लेकर यह सप्ताह कुछ अच्छा नहीं जाने वाला है. ऑफिस में कुछ मनमुटाव आपका मूड खराब कर सकता है. हो सकता है मन में नौकरी छोड़ने का विचार आए. सलाह है कि जब तक नई जॉब न मिले तब तक त्यागपत्र देना और मुश्किलों में ले आएगा. अपने काम में परफेक्शन के लिए कठोर परिश्रम निरंतर जारी रखें. पेंडिग कार्य इस दौरान पूरा करें क्योंकि इस दौरान ऑफिस में काम कम रहेगा.  आपके द्वारा किये जा रहें प्रयास रंग लाएंगे. टारगेट बेस्ड लोगों को भागादौड़ी करनी पड़ेगी. अधीनस्थों का साथ मिलेगा. किसी काम को लेकर परेशानी चल रही हो तो उच्चाधिकारियों से सलाह लें. व्यापार की गति कुछ धीमी रहेगी. इंपोर्ट एक्सपोर्ट के व्यापारियों को सावधान रहना होगा. आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है. ग्राहकों के सुझावों को गंभीरता से लें. यह आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा. काम धंधे में बढ़ोत्तरी होगी. पार्टनरशिप में मनमुटाव को कम करना होगा.

स्वास्थ्य- कन्या राशि वाले इस बार अग्नि दुर्घटनाओं के प्रति अलर्ट रहें. ऐसे में अग्नि से संबंधित कार्य करते समय सावधानी बरतनी होगी. खाना बनाने के बाद गैस चेक कर लें, ठीक न बंद है या नहीं. पुराने रोग दस्तक दे सकते हैं. अतः समय पर दवाइयों का सेवन करते रहें. इससे संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही परेशानी में डाल सकती है. खान-पान में मोटे अनाज का प्रय़ोग करें, इससे पेट संंबंधी समस्याओं से निजात पाने में मदद मिलेगी. विषाक्त पदार्थों के सेवन से बचें. चेस्ट कंजेक्शन होने की आशंका है अतः ठंडी चीजों से परहेज करें. फ्रिज से तुरंत निकली चीजों के सेवन से बचना होगा. बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें.

परिवार एवं समाज- इस सप्ताह परिवार के सदस्यों पर क्रोधित न हो. मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे तो सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी, इसलिए उनकी पढ़ाई में चल रही गितिविधियों पर नजर रखनी चाहिए. कुटुंब से मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण आ सकता है. भाईयों से विवाद रिश्तों में दूरियां ला सकता है. इसलिए इसका ध्यान रखें. प्रिय व्यक्ति से संबंध समाप्त होने का डर होगा. जिसको लेकर मन में निराशा का भाव आ सकता है. सप्ताह अंत तक मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें:
मेष राशि वालों को इस सप्ताह करना होगा धैर्य और संयम रखते हुए काम, निकलेंगे मुश्किल में भी रास्ता

कन्या राशि वालों को रहना होगा अपने मूल स्वभाव के अनुकूल, कर सकते हैं निवेश के लिए प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

November 2026 Masik Rashifal: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
नवंबर 2026 का मासिक राशिफल: बीच महीने से बदलेगी ग्रहों की चाल, नौकरी और रिश्तों में किसे मिलेगी राहत?
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Kanya Rashifal 27 October 2026: 9वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस की मुश्किलें खत्म, ऑफिस में मिलेंगी नई जिम्मेदारियां
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Singh Rashifal 27 October 2026: 10वें चंद्रमा और सर्वार्थ सिद्धि योग से व्यापारिक बाधाएं होंगी दूर, ऑफिस में प्रोजेक्ट पूरा होने से बढ़ेगा आत्मविश्वास
Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget