एक्सप्लोरर

Vinayak Chaturthi Mantra: विनायक चतुर्थी पर आज करें गणपति के इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सारे कष्ट

Ganesha Mantra: आज सावन की विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है. इन दिन व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन मंत्रों का जाप विशेष फलदायी होता है.

Vinayak Chaturthi Mantra: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर माह की चतुर्थी तिथि गजानन को समर्पित है. इस दिन व्रत रखने से भगवान लंबोदर सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. आज सावन की विनायक चतुर्थी है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव को प्रिय है. गणेश जी भगवान शिव के पुत्र हैं. सावन विनायक चतुर्थी के दिन गणेश पूजा से भगवान शिव और माता पार्वती भी प्रसन्न होंगे. 

इस व्रत को करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है. साथ ही हर तरह के संकट दूर होते हैं. विनायक चतुर्थी के दिन मंत्रों का जाप करने से गणपति जल्द प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं.

गणपति के मंत्र

    • ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा
      महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्
      गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्
      ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा

यह गणेश जी का सबसे सरल और प्रभावी मंत्र है. सच्चे मन और श्रद्धा से इस मंत्र का जाप करने से कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होती है. इस मंत्र का जाप एक निश्चित संख्या यानी 1 से 10 माला जाप कर सकते हैं. इसे गणेश भगवान का कुबेर मंत्र कहा जाता है. इस मंत्र के जाप से आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं.

  • ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश।
    ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश ।।

गणपति के इस मंत्र के जाप से घर के सारे कलह-क्लेश दूर होते हैं. घर खुशियों से भरा रहता है और धन, धान्य संपत्ति, समृद्धि, वैभव, विद्या, पराक्रम, शांति की प्राप्ति होती है.

  • 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः'

इस मंत्र जाप तब करें जब आप पूजा में भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ा समय करना चाहिए. भगवान गणेश को दुर्वा अतिप्रिय है. दुर्वा चढ़ाते समय इस मंत्र के जाप से बप्पा प्रसन्न होते हैं.

  • 'ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा'

इस मंत्र का जाप करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो जाती हैं. जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो, वो इस मंत्र का जाप कर सकते हैं.

  • ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा।

इस मंत्र के जाप से नौकरी-व्यवसाय से जुड़ी परेशानी दूर होती है.  

  • ऊं ह्रीं ग्रीं ह्रीं

यह मंत्र चार अक्षरों का सरल मंत्र है. आप भगवान गणेश की पूजा करते समय इस मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे सुख-संपत्ति और समृद्धि मिलती है.

ये भी पढ़ें

इस सप्ताह इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा बड़ धन लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kanwar Yatra 2026: जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
जहां रावण और उसके पिता करते थे भगवान शिव की पूजा, उस दूधेश्वरनाथ मंदिर में शुरू हुई कांवड़ यात्रा की खास तैयारी
Ashadha Amavasya 2026: 14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
14 जुलाई की भौमवती अमावस्या के दुर्लभ संयोग से पहले जानें क्या करें और किन कार्यों से बचें
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: आज उच्च के चंद्रमा का दुर्लभ संयोग, इन 6 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता और धन के नए रास्ते
Aaj Ka Rashifal 9 July 2026: उच्च के चंद्रमा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आज का राशिफल
Shani Vakri 2026: 27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी
27 जुलाई से वक्री होंगे शनि, मेष समेत इन 3 राशियों को हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget