एक्सप्लोरर

Vidur Niti: ये 3 चीजें जीवन का कर देती हैं नाश, इन्हें हमेशा रखें दूर

Vidur Niti: महात्मा विदुर ने विदुर नीति में जीवन में तरक्की करने के लिए कई नीतियां बताई हैं. व्यक्ति इन नीतियों का पालन करे तो वह जीवन में तरक्की कर सकता है.

Mahatma Vidur Niti: महात्मा विदुर महाभारत काल के महान बुद्धिजीवियों में से एक थे. ये एक महान विचारक और स्पष्टवादी थे. उनकी बुद्धि और स्पष्टवादिता से हर कोई प्रभावित था. महात्मा विदुर धृतराष्ट्र और पांडु के भाई और महर्षि वेदव्यास के पुत्र थे, हालांकि इनका जन्म दासी के गर्भ से हुआ था. धृतराष्ट्र और पांडु की तुलना में विदुर हस्तिनापुर के सबसे योग्य और ईमानदार राजा होते, परंतु दासी पुत्र होने के कारण इन्हें हस्तिनापुर की राजगद्दी नहीं मिल पाई थी. महात्मा विदुर को हस्तिनापुर का महामंत्री नियुक्त किया गया था.

महात्मा विदुर की दूरदर्शिता, बुद्धिमत्ता और कुशल रणनीतियों के कारण महाराज धृतराष्ट्र करीब-करीब हर विषय पर उनकी राय लेते थे. महाभारत युद्ध से पहले महाराजा धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के बीच हुई बातों के संकलन को ‘विदुर नीति’ कहते हैं. इसमें जीवन के लिए उपयोगी बातों का उल्लेख किया गया है. विदुर नीति में उन तीन चीजों का उल्लेख किया गया है जो किसी भी मनुष्य के लिए किसी नर्क से कम नहीं होती है. विदुर नीति के अनुसार ये चीजें मनुष्य का जीवन और उनकी आत्मा का नाश कर देती हैं.  

लोभ: महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति को कभी लोभ नहीं करना चाहिए क्योंकि जब लोभ या लालच किसी व्यक्ति के मन में आ जाती है, तो वह गलत काम करने की ओर उन्मुख हो जाता है. लोभी व्यक्ति अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकता है. विदुर नीति के अनुसार ऐसे लोगों की आत्मा मर जाती है और इनका जीवन बर्बाद हो जाता है.   

काम-वासना: विदुर नीति के अनुसार जिसकी काम वासना प्रबल हो जाती है, उसकी आत्मा का सर्वनाश हो जाता है. वह खुद पर से नियंत्रण खो देता है और कुछ भी गलत कर बैठता है. इस लिए मनुष्य को अपनी काम वासना पर नियन्त्रण करना चाहिए.

क्रोध: विदुर नीति के अनुसार, क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. क्रोध में व्यक्ति अच्छे –बुरे की पहचान करने की समझ खो बैठता है. इस लिए व्यक्ति को कभी क्रोध नहीं करना चाहिए.

 

 

Raj Yog: शुक्र और बुध की युति से बन रहा है लक्ष्मी नारायण योग, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का कर्क राशिफल 11 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से माता से वैचारिक मतभेद, व्यवसायिक यात्रा हो सकती है स्थगित, वर्कप्लेस पर क्रोध से बचें
आज का वृषभ राशिफल 11 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शारीरिक तनाव से बचें, राजनीतिक संपर्कों से बड़ा कमर्शियल ऑर्डर, लाइफ पार्टनर संग डिनर की प्लानिंग
आज का वृषभ राशिफल 11 अक्टूबर 2026: छठे चंद्रमा से शारीरिक तनाव से बचें, राजनीतिक संपर्कों से बड़ा कमर्शियल ऑर्डर, लाइफ पार्टनर संग डिनर की प्लानिंग
Aaj Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन तुला राशि में चंद्रमा, मां शैलपुत्री की कृपा से किन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य?
11 अक्टूबर का राशिफल: नवरात्रि के पहले दिन किसे मिलेगा सहयोग, किसे खर्च पर रखनी होगी नजर?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget