एक्सप्लोरर

Vidur Niti: ये 3 चीजें खुशहाल जीवन के लिए होती हैं अभिशाप, धन-दौलत का हो जाता है नाश

Vidur Niti: विदुर नीति में ऐसी 3 चीजों के बारे में बताया गया है, जो इंसान के खुशहाल जीवन के लिए अभिशाप है. इसलिए इसे जितनी जल्दी संभव हो, उसका तुरंत परित्याग कर देना चाहिए.

Vidur Niti, Vidur Neeti: महात्मा विदुर (Mahatma Vidur) और महाराजा धृतराष्ट्र के बीच हुए वार्तालाप के संग्रह को ही विदुर नीति (Vidur Niti) कहते है. वार्तालाप के दौरान महात्मा विदुर की बताई गई ये बातें न केवल उनके समय में ही अनमोल थी बल्कि मौजूदा समय में कहीं उससे अधिक प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण हो गई हैं.

महात्मा विदुर ने विदुर नीति में ऐसी 3 चीजों का जिक्र किया है, जो किसी भी इंसान के खुशहाल जीवन के लिए अभिशाप होती है. जिस भी इंसान में ये अवगुण होते हैं, उन्हें तुरंत ही इसका परित्याग कर देना चाहिए.

काम: विदुर नीति के अनुसार, किसी भी इंसान में अत्यधिक काम भावना उसे पतन की ओर ले जाती है. इसलिए हर इंसान को चाहिए कि वे अपनी काम भावना को नियंत्रित रखें. विदुर जी कहते हैं कि अत्यधिक काम भावना इंसान को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से कमजोर कर देती है और उसका जीवन बर्बाद हो जाता है. इसलिए इसका तुरंत परित्याग कर देना चाहिए.

क्रोध: विदुर नीति के अनुसार, क्रोध इंसान के पतन का मूल है. यह इंसान की बुद्धि और विवेक दोनों को नष्ट कर देता है. क्रोध किसी भी व्यक्ति का ऐसा अवगुण है. जो उसके सोचने और समझने की शक्ति को क्षीण कर देता है. क्रोध में व्यक्ति सही और गलत का फैसला नहीं कर पाता है. क्रोध के चलते कभी-कभी तो व्यक्ति ऐसा फैसला कर बैठता है, जो कि खुद उसी का नुकसान कर देता है. इसलिए व्यक्ति को कभी क्रोध नहीं करना चाहिए. महात्मा विदुर जी कहते हैं कि क्रोध विनाश का मूल है. इसलिए इंसान को इसे तुरंत छोड़ देना चाहिए.

लोभ: महात्मा विदुर जी कहते हैं कि लोभी व्यक्ति को हर जगह अपना ही स्वार्थ दिखाई देता है. व्यक्ति अपने स्वार्थ के कारण सही और गलत का फैसला नहीं कर पाता है. विदुर जी कहते हैं कि लोभी व्यक्ति जीवन भर असंतुष्ट ही रहता है. ऐसी दशा में यह इंसान कभी सुखी नहीं रहता है. इसलिए लोभ हर व्यक्ति के लिए बहुत ही खतरनाक होता है. इंसान को जीवन में खुशहाल और सुखी रहना है, तो उसे लोभ का परित्याग करना होगा. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget