एक्सप्लोरर

Special Day: एकादशी की तिथि और पुष्य नक्षत्र, 20 मार्च है बहुत ही शुभ, ज्योतिषाचार्य से जानें विशेष बातें

Special Day, Panchang 20 March 2024: 20 मार्च 2024 का दिन धर्म कर्म की दृष्टि से बहुत ही विशेष है. आज एक नहीं बल्कि कई शुभ योग बन रहे हैं. ज्योतिषाचार्य से जानते हैं आज के दिन का महत्व.

Special Day, Panchang 20 March 2024: पंचांग अनुसार आज का दिन विशेष है. आज एकादशी की तिथि है. फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है. विष्णु भगवान की पूजा के लिए आज का दिन अति शुभ है, साथ ही आज पुष्य नक्षत्र भी है. इस दिन की विशेषताओं के बारे में और अधिक आइए जानते हैं-

शुभ योग (20 March 2024 Panchang)
आमलकी एकादशी पर काफी शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन रवि योग के साथ अतिगण्ड और पुष्य नक्षत्र बन रहा है. सुबह 06:25 मिनट से रवि योग शुरू होगा, जो रात 10:38 मिनट पर समाप्त होगा. इसके साथ ही अतिगण्ड योग सुबह से शाम 05:01 मिनट तक है. इसके अलावा पुष्य नक्षत्र रात 10:38 मिनट तक है.

रंगभरी और आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi/Rangbhari Ekadashi 2024)
होली से चार दिन पहले आने से इसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन से बनारस में बाबा विश्वनाथ को होली खेलकर इस पर्व की शुरुआत की जाती है. ब्रह्मांड पुराण के मुताबिक इस दिन आंवले के पेड़ और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. इस दिन शुभ ग्रह योगों के प्रभाव से व्रत और पूजा का पुण्य और बढ़ जाएगा.

मिलता है यज्ञों का पुण्य (Today Significance)
पद्म और विष्णु धर्मोत्तर पुराण का कहना है कि आंवले का वृक्ष भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होता है. इस पेड़ में भगवान विष्णु के साथ ही देवी लक्ष्मी का भी निवास होता है.

इस वजह से आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ को पूजन और आंवले का दान करने से समस्त यज्ञों और 1 हजार गायों के दान के बराबर फल मिलता है. आमलकी एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को मोक्ष मिल जाता है.

तिल, गंगाजल और आंवले से नहाने की परंपरा
इस एकादशी पर सूर्योदय से पहले उठकर पानी में गंगाजल की सात बूंद, एक चुटकी तिल और एक आंवला डालकर उस जल से नहाना चाहिए. इसे पवित्र या तीर्थ स्नान कहा जाता है. ऐसा करने से जाने-अनजाने में हुए हर तरह के पाप खत्म हो जाते हैं. इसके बाद दिनभर व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. इससे एकादशी व्रत का पूरा पुण्य फल मिलता है.

सूर्यास्त के बाद जलाएं दीपक
विष्णु जी की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल खासतौर पर किया जाता है. मान्यता है कि तुलसी के पत्तों के बिना विष्णु जी भोग स्वीकार नहीं करते हैं, इसलिए भोग के साथ ही तुलसी जरूर रखी जाती है.

एकादशी विष्णु जी की तिथि है, लेकिन इस दिन विष्णु प्रिया तुलसी की भी विशेष पूजा करनी चाहिए. सुबह तुलसी को जल चढ़ाएं और शाम को सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास दीपक जलाएं. ध्यान रखें शाम को तुलसी को स्पर्श न करें. दीपक जलाकर दूर से ही परिक्रमा करें.

पूजा विधि (Puja Vidhi)
सुबह उठकर भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प करें. संकल्प लेने के बाद स्नान से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए. दीपक जलाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

पूजा के बाद आंवले के पेड़ के नीचे नवरत्न युक्त कलश स्थापित करें. आंवले के वृक्ष का धूप, दीप, चंदन, रोली, फूल और अक्षत से पूजन कर किसी गरीब या ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए.

अगले दिन स्नान कर स्नान कर पूजन के बाद कलश, वस्त्र और आंवला का दान करना चाहिए. इसके बाद भोजन ग्रहण कर व्रत खोलना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2024: आमलकी एकादशी व्रत में क्या करते हैं, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि में चंद्रमा और मघा नक्षत्र का संयोग, जानें 13 अगस्त को किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
आज का राशिफल 13 अगस्त 2026: ग्रहण के बाद सिंह राशि में पहुंचे चंद्रमा, इन राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Meen Rashifal 13 August 2026: 6ठे चंद्रमा से मीन राशि वाले भावुकता में न लें फैसला, विवाह के बनेंगे मजबूत योग
Kumbh Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि वालों को 7वें चंद्रमा से बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, नेटवर्क बढ़ाएगा तरक्की के रास्ते
Kumbh Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि वालों को 7वें चंद्रमा से बिजनेस में होगा बड़ा मुनाफा, नेटवर्क बढ़ाएगा तरक्की के रास्ते
Makar Rashifal 13 August 2026: 8वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से मकर राशि वाले रहें सावधान, अचानक वित्तीय फैसले और निवेश न करें
Makar Rashifal 13 August 2026: 8वें चंद्रमा और ग्रहण दोष से मकर राशि वाले रहें सावधान, अचानक वित्तीय फैसले और निवेश न करें

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget