एक्सप्लोरर

Vastu Tips: किचन में रात के रखे झूठे बर्तन कराते हैं भारी नुकसान, घर में आता है दुर्भाग्य

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी जूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए. इससे घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं. आइए जानते हैं किचन से जुड़े वास्तु टिप्स.

Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र ऊर्जा पर आधारित शास्त्र है. इसमें घर की हर दिशाओं और हर एक कमरे का विशेष महत्व माना गया है. वास्तु में किचन को सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. वास्तु के अनुसार किचन से निकलने वाली ऊर्जा का असर घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ता है. किचन से निकलने वाली ऊर्जा का प्रभाव घर की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है.

किचन से जुड़ी कुछ गलतियां घर की ऊर्जा को नकारात्मकता में बदल देती हैं. घर में सकारात्मक ऊर्जा आए इसके लिए किचन में कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. अगर आप किचन में रात में जूठे बर्तन रख कर सोते हैं तो ये आपके भारी नुकसान का कारण बन सकता है. 

दुर्भाग्य लाता है किचन में रखा जूठा बर्तन 

वास्तु शास्त्र में अनुसार किचन में रखे जूठे बर्तन घर में दुर्भाग्य लाने का काम करते हैं. रात में जूठे बर्तन छोड़ कर सोना बहुत अशुभ माना जाता है. वस्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय किचन में जूठे बर्तन छोड़ कर सोने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और उस घर में कभी नहीं आती हैं. रात भर पड़े जूठे बर्तन घर में कंगाली और दरिद्रता लेकर आते हैं. इसका नकारात्मक प्रभाव घर में रहने वाले सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ता है. 

राहु-केतु का पड़ता है अशुभ प्रभाव 

रात के समय किचन में जूठे बर्तन छोड़कर सोने से घर के लोगों पर राहु-केतु का अशुभ प्रभाव पड़ता है. इसके दुष्प्रभाव से घर में रुपया-पैसा टिक कर नहीं रह पाता है. रात में गैस चूल्‍हे को गंदा छोड़ना भी अच्छा नहीं माना जाता है. इससे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर में मनहूसियत लाने का काम करती है.  रात में गंदा चूल्हा और झूठे बर्तन छोड़कर सोने से मां अन्‍नपूर्णा देवी भी  नाराज होती हैं. इसकी वजह घर के सदस्यो की सेहत अक्सर खराब रहती है.

किचन में जूठे बर्तन छोड़कर सोना जीवन में परेशानियों को न्‍योता देना जैसा है. जिन घरों में जूठे बर्तन छोड़े जाते हैं वहां हमेशा आर्थिक तंगी रहती है. कुछ लोगों पर कर्ज भी बढ़ जाता है. घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जाती है. इसलिए सोने से पहले जूठे बर्तनों को साफ करके जरूर रखें. 

वास्तु के मुताबिक रात में भोजन के बाद किचन को हमेशा साफ करके ही सोना चाहिए. घर को भी हमेशा साफ- सुथरा रखना चाहिए क्योंकि मां लक्ष्मी साफ- सुथरे घर में ही वास करती हैं. अगर आप किसी वजह से रात में बर्तन नहीं भी धो पा रहे हैं तो ध्यान रखें कि कम से कम उन्हें पानी से धोकर छोड़ दें यानी उनमें जूठन नहीं लगी रहनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

जया एकादशी के दिन कर लें ये काम, मिलेगी तरक्की, कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget