एक्सप्लोरर

Main Gate Vastu: घर का मेन गेट कैसा होना चाहिए, क्या ये आपके भाग्य को प्रभावित करता है?

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मेन गेट यानी मुख्य दरवाजा सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं है, बल्कि यहीं से मां लक्ष्मी और पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश भी होता है.

Vastu Tips in Hindi: घर की खुशहाली, तरक्की और सुख-समृद्धि किसे नहीं चाहिए? लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबका रास्ता आपके घर के मुख्य द्वार से होकर ही गुजरता है.

अगर ये द्वार वास्तु नियमों के अनुसार बना और सजा हो, तो घर में कभी भी पैसों की तंगी या नेगेटिविटी नहीं आती. वहीं, अगर दरवाजे पर गंदगी, रुकावट या कोई वास्तु दोष हो, तो इसका असर सीधा आपकी तरक्की, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. ऐसे में जानिए वास्तुशास्त्री के बताए कुछ आसान और असरदार उपाय जो मुख्य द्वार को बना सकते हैं सुख-समृद्धि का द्वार.

1. साफ-सुथरा और सजा हुआ मेन गेट
मेन गेट पर कभी भी जूते-चप्पल बिखरे न हों. दरवाजे के पास गंदगी, कचरा या पेड़ की परछाईं नहीं पड़नी चाहिए. खासकर शाम के वक्त मेन गेट को अंधेरे में ना रहने दें. यहां अच्छी रोशनी पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करती है.

2. हर सुबह छिड़कें जल
सुबह जल्दी उठकर एक लोटे में पानी लें, उसमें थोड़ा गंगाजल या हल्दी मिलाएं और इस जल को मेन गेट पर छिड़कें. ये काम सुबह 6 से 7 बजे के बीच करें. इससे घर में शांति बनी रहती है और पैसों की किल्लत नहीं होती.

3. दरवाजे पर स्वास्तिक बनाएं
मेन गेट के दोनों तरफ हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाना बहुत शुभ माना गया है. यह नेगेटिविटी को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को बुलाता है. साथ ही, दरवाजे के आसपास हमेशा सफाई और सजावट बनाए रखें.

4. लगाएं घोड़े की नाल
शुक्रवार को किसी पुरानी घोड़े की नाल लाएं और उसे रातभर सरसों के तेल में भिगोकर शनिवार को मुख्य दरवाजे पर लगा दें. ये उपाय शनि दोष को शांत करता है और घर में आने वाली बाधाओं को दूर करता है.

5. विंड चाइम से आएगी सुख-शांति
दरवाजे पर ऐसी विंड चाइम लगाएं जो हवा लगने पर मधुर ध्वनि करे. इसकी आवाज घर में पॉजिटिव वाइब्स लाती है. ध्यान रहे कि दरवाजे पर कोई टूटा हुआ ताला, दरार या खराब चीज न लगी हो.

6. रखें कांच का बर्तन या पौधा
मुख्य द्वार के पास एक कांच का बर्तन रखें जिसमें पानी, फूल या हरा पौधा हो. यह उपाय न सिर्फ वास्तु में शुभ माना गया है, बल्कि घर में सेहत और समृद्धि भी लाता है.

7. दरवाजे का रंग भी है अहम
वास्तु के अनुसार, पीला, सफेद या भूरा रंग दरवाजे के लिए शुभ माना गया है. ये रंग ऊर्जा और समृद्धि को आकर्षित करते हैं. काले रंग का दरवाजा नकारात्मकता को बढ़ा सकता है, इसलिए इससे बचें.

8. लगाएं गणेश जी की बैठी हुई मूर्ति
मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश की कोई मूर्ति या फोटो लगाएं लेकिन ध्यान रहे कि गणेश जी बैठी मुद्रा में हों. खड़े हुए गणेश जी को दरवाजे पर लगाना शुभ नहीं माना जाता.

घर का मेन गेट सिर्फ एक प्रवेश द्वार नहीं, बल्कि वास्तु के अनुसार वो पॉजिटिव एनर्जी, लक्ष्मी और तरक्की का रास्ता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली और बरकत बनी रहे, तो ऊपर दिए गए वास्तु उपाय जरूर अपनाएं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा विगत 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, पारिवारिक समस्याओं और वैवाहिक जीवन की जटिलताओं पर गहन कार्य कर रहे हैं. इस लंबे अनुभवकाल में आपने हजारों लोगों को जीवन के निर्णायक मोड़ों पर ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया है. आपकी ख्याति एक ऐसे विद्वान के रूप में है जो केवल ग्रहों की गणना नहीं करते, बल्कि व्यक्ति की मानसिकता, सामाजिक परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी कुंडली के साथ जोड़कर समाधान प्रस्तुत करते हैं. आपने M.A. (आचार्य) की उपाधि ज्योतिष शास्त्र में प्राप्त की, और वर्तमान में आप "A Study on Philandery and Problems in Marriage" विषय पर पीएच.डी. कर रहे हैं. यह शोध विषय आधुनिक समाज की उस गहरी समस्या को केंद्र में रखता है, जो विवाहों के विघटन, चरित्र दोष (Philandery), और मानसिक-सामाजिक तनाव से जुड़ी है. संजीत कुमार मिश्रा विवाह, संतान, प्रेम संबंध, पारिवारिक कलह, तथा करियर से जुड़े जटिल मामलों का समाधान वैदिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से करते हैं. लेखन, शोध और व्याख्यान के माध्यम से आप ज्योतिष को जन-जागरूकता और आत्मनिर्माण का माध्यम बना रहे हैं.    

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
Kitchen Vastu: रसोई में कौन-सा सामान आर्थिक संकट का कारण माना जाता है? जानें वास्तु नियम
Kitchen Vastu: रसोई में कौन-सा सामान आर्थिक संकट का कारण माना जाता है? जानें वास्तु नियम
Vastu Tips: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखें झाड़ू, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां
Vastu Tips: घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखें झाड़ू, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां
Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए आने वाला है धन लाभ, स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं शुभ संकेत
Swapna Shastra: सपने में दिखें ये 5 चीजें तो समझिए आने वाला है धन लाभ, स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं शुभ संकेत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget