एक्सप्लोरर

Varuthini Ekadashi 2024: एकादशी के दिन क्यों नहीं खाते हैं चावल, क्या है इसके पीछे वजह? जानें

Varuthini Ekadashi 2024: सभी व्रत-उपवास मे एकादशी को सर्वोपरि माना जाता है. 4 मई को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानते हैं एकादशी से जुड़े इन नियम के बारे में.

Varuthini Ekadashi 2024: साल के हर महीने में दो एकादशियां आती हैं. वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी को समस्त पापों का नाश करने वाली एकादशी माना जाता है. 

इस दिन भगवान विष्णु और कृष्ण भगवान के मधुसूदन रूप की पूजा की जाती है. इस दिन विष्णु भगवान के वराह अवतार की भी उपासना की जाती है. इस बार वरुथिनी एकादशी का व्रत 4 मई, शनिवार के दिन रखा जाएगा. एकादशी के दिन के कुछ खास नियम होते हैं. जानते हैं कि इस दिन चावल क्यों नहीं खाया जाता है. 

एकादशी के दिन क्यों नहीं खाते हैं चावल (Reason Behind Not Eating Rice On Ekadashi)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी व्रत करने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है. एकादशी व्रत के दिन अन्न का सेवन नहीं किया जाता है. इस दिन भूलकर भी चावल नहीं खाना चाहिए. माना जाता है कि एकादशी के दिन चावल खाना मांस खाने के समान माना जाता है. इसके पीछे एक पौराणिक मान्यता है.

पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां भागवती के क्रोध से भागते-भागते महर्षि मेधा ने अपने शरीर का त्याग कर दिया था. इसके बाद उनके शरीर के अंश धरती में समा गए थे. माना जाता है कि उन अंशों के धरती में समाने की वजह से धरती से चावल के पौधे की उत्पत्ति हुई. यही कारण है कि चावल को पौधा नहीं बल्कि जीव माना जाता है.

माना जाता है कि जिस दिन महर्षि मेधा ने शरीर त्यागा था, उस दिन एकादशी थी. इसलिए ही एकादशी के दिन चावल खाना निषेध मना गया है. ऐसी मान्यता है कि एकादशी के दिन चावल खाना महर्षि मेधा का रक्त और मांस खाने के बराबर है. इस दिन चावल खाने से पाप लगता है और व्यक्ति अगले जन्म में सर्प के रूप में जन्म लेता है.

एकादशी के दिन चावल न खाने का वैज्ञानिक कारण (Scientific Reason Behind Avoiding Rice On Ekadashi)

एकादशी के दिन चावल न खाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है. इसके अनुसार, चावल में जल की मात्रा अधिक होती है और जल पर चंद्रमा का प्रभाव अधिक पड़ता है. चावल खाने से शरीर में जल की मात्रा बढ़ती है इससे मन विचलित होता है.  मन के चंचल होने से व्रत के नियमों का पालन करने में बाधा आती है. इसलिए एकादशी के दिन चावल से बनी चीजें खाना वर्जित माना जाता है.

ये भी पढ़ें

गुरु-शुक्र की युति से इन राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन, चमक जाएगी किस्मत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वोट बचाओ महारैली से क्या मजबूत होगी राहुल गांधी की सियासी पकड़?
रामलीला मैदान से शंखनाद: राहुल का सियासी कद बढ़ेगा या बढ़ेंगी मुश्किलें?
Kal Ka Rashifal 27 October 2026: मंगलवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से मिथुन राशि को मिलेगा सरकारी टेंडर, धनु को पैतृक संपत्ति से लाभ
कल का राशिफल 27 अक्टूबर 2026: मंगलवार को लेन-देन में बरतें सावधानी, इन 3 राशि वालों को हो सकता है नुकसान
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे
Weekly Horoscope 26 to 31 October 2026: करियर में पदोन्नति या पैसों का नुकसान? जानें 25 से 31 अक्टूबर तक क्या कहते हैं आपके सितारे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget