एक्सप्लोरर

Valentine’s Day 2024: वैलेंटाइन डे से पहले बदलेगी शनि की चाल, इस राशि वाले लव पार्टनर को न करें नाराज, हो सकता है ब्रेकअप

Shani Dev: वैलेंटाइन डे से ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन आने वाला है. शनि कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं. इसका कुछ राशियों के प्रेम जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Shani Ast 2024: शनि देव न्याय के देवता हैं जो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. शनि की हर चाल का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. शनि अभी कुंभ राशि में हैं और 11 फरवरी 2024 को वो अस्त हो जाएंगे. शनि 18 मार्च 2024 तक इसी अवस्था में रहेंगे. खासबात यह है कि शनि की इस चाल में बदलाव 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे से पहले हो रहा है. वैलेंटाइन डे से पहले शनि के अस्त होने से कुछ राशियों की लव लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. जानते हैं कि इस दौरान किन राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

वृषभ राशि (Taurus)

शनि के अस्त होने से वृषभ राशि के लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत होगी. आपको अपनी लव लाइफ संभाल कर रखनी होगी. प्रेम संबंधों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. शनि देव अस्त होकर आपके रिश्ते की परीक्षा लेंगे. इस समय आपको अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद करने से बचना चाहिए, वरना आपके ब्रेकअप की भी स्थिति आ सकती है. रिश्तों में आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. आप दोनों के बीच तनाव बढ़ सकता है और इसकी वजह से दूरियां भी आ सकती हैं.

कर्क राशि (Cancer)

शनि के अस्त होने से कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है. आपके प्रियतम से मोह भंग हो सकता है. यही नहीं एक-दूसरे के प्रति शक की भावना भी पैदा हो सकती है. शनि इस सहम आप दोनों के बीच गलतफहमी की दीवार खड़ी कर सकते हैं. ऐसे में आपको बहुत सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है. आप दोनों को बहुत समझदारी के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए.आप दोनों को खुलकर एक-दूसरे से अपने दिल की बातें करनी चाहिए. विवाहित जातकों के वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है. 

धनु राशि (Sagittarius)

शनि अस्त होकर धनु राशि के लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं. आप दोनों के बीच का सामंजस्य बिगड़ सकता है. पार्टनर के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं.  आपसी तनाव और कहासुनी बढ़ सकती है. आप दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े की नौबत भी आ सकती है. इसलिए इस अवधि में आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. पार्टनर से बातचीत के दौरान शब्दों का चयन बहुत ही सोच-समझकर करें. वरना आपका रिश्ता अलगाव की स्थिति तक भी पहुंच सकता है. इस राशि के जो लोग विवाहित हैं उन्हें भी जीवनसाथी के साथ संयम से काम लेना चाहिए.

मकर राशि (Capricorn)

शनि के अस्त होने मकर राशि वाले लोगों के स्वभाव में आक्रमकता आ सकती है जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर देखने को मिल सकता है. आपके स्वभाव की वजह से पार्टनर के साथ आपका वाद-विवाद बढ़ सकता है. आपका रिश्ता भी बिगड़ सकता है. आपको अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करनी होगी और उनके लिए समय निकालना होगा. समय देने से आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे और आपके बीच की गलतफहमियां दूर हो जाएंगी. शनि महाराज आपके वैवाहिक जीवन की भी परीक्षा लेंगे. ऐसे में आपको धैर्य के साथ अपने रिश्ते को संभालना होगा.

ये भी पढ़ें

घर में लगाएं हनुमान जी की ये खास तस्वीर, बड़ी से बड़ी मुसीबत झट से हो जाएगी दूर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: वृषभ राशि में उच्च का चंद्रमा, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल
आज का राशिफल 7 अगस्त 2026: वृषभ राशि में उच्च के चंद्रमा की एंट्री, इन 7 राशियों को मिलेगा पैसा और प्रमोशन!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Tarot Card Rashifal 7 August 2026: टैरो राशिफल, सरकारी कागजातों में लापरवाही न बरतें धनु राशि के लोग, कर्क-वृश्चिक शत्रुओं से रहें सावधान!
Aaj Ka Meen Rashifal 7 August 2026: अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
अचानक धन लाभ और करियर में मिल सकती है बड़ी जीत
Aaj Ka Kumbh Rashifal 7 August 2026: पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है
पैसों की एक गलती आज मुश्किलें बढ़ा सकती है

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget