एक्सप्लोरर

Hanuman Ji: घर में लगाएं हनुमान जी की ये खास तस्वीर, बड़ी से बड़ी मुसीबत झट से हो जाएगी दूर

Panchmukhi Hanuman Ji: हनुमान जी की आराधना करने से जीवन से संकट,कष्ट और धन की कमी जैसी परेशानियां दूर हो जाती हैं. घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है.

Panchmukhi Hanuman: जीवन में कभी-कभी ऐसा भारी संकट आ जाता है जिससे निकलना बहुत मुश्किल लगता है. ऐसे स्थिति में आपको पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए. हनुमान जी अपने भक्तों के सार संकट हर लेते हैं. यही वजह है कि उन्हें संकट मोचन कहा जाता है.  हनुमान जी की उपासना करने से हर तरह के संकटों से निजात मिलती है.  

अगर आपके जिवन की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं तो आपको अपने घर में हनुमान जी की एक खास तस्वीर लगानी चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगाने से घर के सदस्यों की हर परेशानी खत्म हो जाती है. बजरंगबली के स्मरण मात्र से ही हर तरह की समस्या से मुक्ति मिल जाती है. आइए जानते हैं हनुमान जी का पंचमुखी अवतार क्या है और इसे कैसे लगाना चाहिए.

हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर का महत्व

घर में हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगाने से घर से सारी परेशानी चली जाती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. पंचमुखी हनुमान के पांचों मुख का अलग-अलग महत्व है. इसमें भगवान के सारे मुख अलग-अलग दिशाओं में होते हैं. पूर्व दिशा की ओर हनुमान जी का वानर मुख है जो दुश्मनों पर विजय दिलाता है. पश्चिम दिशा की तरफ भगवान का गरुड़ मुख है जो जीवन की रुकावटों और परेशानियों को खत्म करते हैं. 

उत्तर दिशा की ओर भगवान हनुमान का वराह मुख होता है जो प्रसिद्धि और शक्ति का कारक माना जाता है. दक्षिण दिशा की तरफ हनुमान जी का नृसिंह मुख जो जीवन से डर को दूर करता है. आकाश की दिशा की ओर भगवान का अश्व मुख है जो व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने की सही दिशा

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाने में सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर घर के मुख्य द्वार पर लगाना सबसे शुभ माना जाता है. इस जगह पर तस्वीर लगाने से घर में किसी भी तरह की बुरी शक्ति अंदर नहीं आ पाती है. वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा से सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा निकलती है. इस दिशा में पंचमुखी हनुमान का चित्र लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है. वहीं घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में पंचमुखी हनुमान का चित्र लगाने से सभी तरह के वास्तुदोष मिट जाते हैं.

भगवान हनुमान ने क्यों लिया पंचमुखी अवतार?

कथा के अनुसार, जब भगवान राम और रावण के बीच में युद्ध चल रहा था तो अपनी सेना को हारता देख रावण ने अपने मायावी भाई अहिरावण से मदद मांगी. अहिरावण मां भवानी का परम भक्‍त और तंत्र विद्या का बड़ा ज्ञाता था. उसने अपनी माया के जाल से भगवान राम की पूरी सेना को नींद में सुला दिया और राम-लक्ष्‍मण का अपहरण करके अपने साथ पाताल लोक ले गया.

अहिरावण चूंकि मां भवानी का बड़ा भक्‍त था. उसने 5 दिशा में 5 दीपक मां भवानी के नाम के जलाकर रखे थे. उसे यह वरदान प्राप्‍त था कि जो कोई भी इन पांच दीपकों को एक साथ बुझा पाएगा वही उसका वध कर पाएगा. तब अहिरावण को हराने के लिए हनुमान जी को पंचमुखी रूप धारण करना पड़ा. हनुमान जी ने 5 मुख धारण कर पांचों दिशाओं के दीपक को बुझाया और अहिरावण का वध करके राम-लक्ष्‍मण को उसके चंगुल से मुक्‍त करवाया.

ये भी पढ़ें

अस्त होकर शनि चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत, मेहनत का दिलाएंगे फल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 17 August 2026: सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
सावन सोमवार पर इन 7 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 17 August 2026: सिंह राशि को भूमि-संपत्ति विवाद की चिंता, धनु के खर्चों में आएगी कमी; जानें अपने कार्ड्स का इशारा
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 17 August 2026: सोमवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बंपर धन लाभ के योग!
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: नाग पंचमी से पहले इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी
Aaj Ka Rashifal: आज शाम बदलेगी ग्रहों की चाल, इन राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का मौका

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget