एक्सप्लोरर

Valentine's Day 2024: वैलेंटाइन वीक में कर लें ये खास काम, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

Valentines Day Astro Tips: 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक में कुछ खास उपाय करने से आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है.

Valentine Week: फरवरी का महीना प्यार का महीना कहलाता है.  प्रेमी जोड़ों के लिए इस महीने का खास महत्व होता है. हर  साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.  इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को खास महसूस करवाने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाते हैं. वैलेंटाइन डे से पहले वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है जो 7 से 14 फरवरी तक चलता है. 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन सात दिनों में ग्रह-नक्षत्रों की चाल बहुत खास रहने वाली है. ऐसे में वैलेंटाइन वीक में कुछ खास उपाय करने से आपको आपका प्यार मिल सकता है. वहीं जो लोग पहले से प्यार में हैं, इन उपायों को करने से उनका रिश्ता और मजबूत बनेगा. जानते हैं वैलेंटाइन वीक में किए जाने वाले उपायों के बारे में.

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का प्रेम से संबंध

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को लाभदाता ग्रह कहा जाता है. यह प्रेम,जीवनसाथी, सांसारिक वैभव, प्रजनन और कामुक विचारों का कारक है. कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो तो जीवनसाथी के साथ प्रेम और रोमांस बना रहता है. वहीं अगर कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर या पीड़ित हो तो जातकों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. 

वैलेंटाइन वीक में कर लें ये काम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में पांचवा घर प्रेम का घर होता है. अगर आप अपनी कुंडली के पांचवें घर को मजबूत कर लें तो आपके मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ जाती है. इन उपायों को करने से पार्टनर के साथ रिश्ता लंबा चलता है. इसके लिए आपको वैलेंटाइन वीक के सात दिनों में अपने शुक्र ग्रह को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए. 

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें. इसके अलावा भोलेनाथ और माता पार्वती की भी पूजा करें. इन दिनों में सच्चे मन से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करें और मां लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं. वैलेंटाइन डे के दिन पार्टनर या जीवनसाथी को गुलाबी रंग की वस्तुएं तोहफे में दें. 

अगर आपके वैवाहिक जीवन में हमेशा तनाव रहता है और अक्सर ही आपके लड़ाई- झगड़े होते हैं तो इन दिनों में कामदेव-रति की उपासना करें. उन्हें प्रसन्न करने के लिए 'ओम कामदेवाय विद्यहे, रति प्रियायै  धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात' मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही अपने जीवनसाथी या पार्टनर को पर्याप्त समय दें, आपका रिश्ता मजबूत बनेगा और लंबा चलेगा

ये भी पढ़ें

मौनी अमावस्या पर आज करें शनि के ये उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी राहत

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhanteras Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें खरीदारी के श्रेष्ठ चौघड़िया मुहूर्त
Dhanteras Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें खरीदारी के श्रेष्ठ चौघड़िया मुहूर्त
Kal Ka Rashifal 31 October 2026: शनिवार को सिद्ध योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, सिंह को अटका धन और कुंभ को बिजनेस में प्रगति!
Kal Ka Rashifal 31 October 2026: शनिवार को सिद्ध योग से 4 राशियों को बड़ा लाभ, सिंह को अटका धन और कुंभ को बिजनेस में प्रगति!
Virgo Daily Horoscope 30 October 2026: वर्कस्पेस पर डेडिकेशन से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी सलाह
Virgo Daily Horoscope 30 October 2026: वर्कस्पेस पर डेडिकेशन से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी सलाह
Leo Daily Horoscope 30 October 2026: पैतृक व्यापार में वित्त को लेकर अस्थिरता, परिवार संग पार्टी की बनेगी योजना; लव लाइफ में बड़ी समस्या का अंदेशा
Leo Daily Horoscope 30 October 2026: पैतृक व्यापार में वित्त को लेकर अस्थिरता, परिवार संग पार्टी की बनेगी योजना; लव लाइफ में बड़ी समस्या का अंदेशा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget