एक्सप्लोरर

Surya Gochar 2023: सूर्य गोचर कब और किस राशि में होने जा रहा, शुभ फल पाने के लिए क्या करें? जानें

Surya Gochar 2023: ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर 2023 को धनु राशि में गोचर करेंगे. इस दिन धनु संक्रांति मनाई जाएगी और सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही मांगलिक कार्यों पर भी रोक लग जाएगी.

Surya Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. बात करें दिसंबर महीने की तो, इस माह भी कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है, इसी में एक है सूर्य गोचर.

शनिवार, 16 दिसंबर को सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य जिस दिन जिस राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन उसी राशि के नाम की संक्रांति होती है. इसलिए 16 दिसंबर को धनु संक्रांति मनाई जाएगी.

क्या है धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti 2023)

धनु संक्रांति पर स्नान, धार्मिक कार्य, दान और पितरों के निमित्त तर्पण किया जाता है. इन कार्यों के लिए धनु संक्रांति को शुभ माना जाता है. वैसे तो सूर्य पूरे साल में 12 बार राशि बदलते हैं, लेकिन धनु संक्रांति इसलिए भी खास है, क्योंकि जब सूर्य का गोचर धनु राशि में होता है तो खरमास की शुरुआत हो जाती है और सभी मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध लग जाता है. साथ ही धनु संक्रांति से हेमंत ऋतु की शुरुआत भी होती है. बता दें कि, धनु के साथ जब सूर्य मीन राशि में भी गोचर करते हैं, तब भी खरमास की शुरुआत होती है और यह पूरे एक मास तक रहता है.

सूर्य गोचर को ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना गया है. सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ फलदायी भी होता है. कुंडली में सूर्य को प्रधान ग्रह माना जाता है. इसलिए यदि कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो तो व्यक्ति नौकरी, व्यापार, राजनीति हर क्षेत्र में यश-कीर्ति को प्राप्त करता है और निरोगी जीवन व्यतीत करता है. यदि सूर्य गोचर का आपकी राशि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े या कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो तो आप ज्योतिष में बताए इन उपायों को कर सकते हैं. इससे सूर्य से शुभ फल मिलने लगेंगे. जानते हैं इन उपायों के बारे में.

सूर्य से शुभ फल पाने के उपाय (Surya Dev Upay)

  • सूर्य ग्रह से शुभता पाने के लिए लाल-पीले वस्त्र, गुड़, सोना, तांबा, माणिक्य रत्न, गेहूं, मसूर दाल और गाय आदि का दान अपने सामर्थ्यनुसार करें.
  • सूर्य देव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप रविवार के दिन गाय को रोटी खिलाएं, गाय की सेवा करें, मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, काली चींटियों को चीनी खिलाएं.
  • जो लोग प्रतिदिन माता-पिता के चरण स्पर्श करते हैं. पिता की आज्ञा का पालन करते हैं और बुजुर्गों की सेवा करते हैं उनकी कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में रहते हैं.
  • कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए कम से कम 108 बार ‘ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करें .
  • रविवार को सूर्य देव को सुबह तांबे के लोटे से अर्घ्य दें. अर्घ्य देने से पहले लोटे में लाल फूल, रोली, अक्षत और मिश्री या गुड़ जरूर मिला दें. इससे भी सूर्य देव से शुभ फल मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Dhanu Sankranti 2023: धनु संक्रांति कब ? जल्द निपटा लें मांगलिक कार्य, नहीं तो 1 माह तक करना होगा इंतजार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget