एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2025: कुछ ही घंटों में शुक्र की बदलेगी चाल, सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा जानें

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष में शुक्र का विशेष स्थान है. शुक्र के शुभ होने पर जातक का सुप्त भाग्य भी जाग जाता है. 31 मई 2025 को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे. शुक्र का गोचर क्या प्रभाव डालेगा जानें.

Shukra Gochar 2025: यदि कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है. वहीं शुक्र की दुर्बल स्थिति व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है. 31 मई 2025 को सुबह 11:42 मिनट पर शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे. इस राशि में 29 जून तक रहेगा. इस ग्रह का शुभ-अशुभ असर लव लाइफ, पैसा, ऐश्वर्य, आनंद, मकान, वाहन, ज्वैलरी, कॉस्मेटिक सामान आदि मामलों पर होता है.

मेष राशि में 29 जून तक रहेगा. 29 जून को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. वैवाहिक जीवन में भी शुक्र की स्थिति का असर पड़ता है.

शुक्र का ग्रहों से संबंध

शनि व बुध शुक्र के मित्र ग्रहों में आते है. शुक्र ग्रह के शत्रुओं में सूर्य व चन्द्रमा है. शुक्र के साथ गुरु व मंगल सम सम्बन्ध रखते हैं. वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशिगत संज्ञक तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक कहे गए हैं.

शुक्र विवाह, रोमांस का कारक

शुक्र को रचनात्मकता और रोमांस का ग्रह माना जाता है. यह जातक के जीवन विलासिता की स्थिति लेकर आता है. यह जातक के जीवन में प्रेम संबंधों को प्रभावित करता है. शुक्र को विवाह के लिए प्रमुख ग्रहों में से एक माना जाता है.

शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा होती है. मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति का जीवन सुखमय हो जाता है और दुख-दर्द हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं.

शुक्र ऐश्वर्य,विलासिता और पूर्णतः भौतिकवादी वस्तुओं के कारक हैं। शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है. चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएँ मिलती हैं लेकिन मुख्य रुप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है.

प्रभाव

शुक्र के पास अमृत संजीवनी है और शुक्र पृथ्वी के साथ है. वस्तुओं की लागत बढ़ सकती है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शुभ असर देखने को मिलेगा. ललित कलाओं की तरफ आप का रूझान हो सकता है. यदि आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होगा.

वहीं मीडिया आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को भी यह शुक्र लाभ कराने वाला होगा. जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानियां दूर होंगी. जॉब बदलने का विचार मन में है तो यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा. व्यवहार में सौम्यता लाएगा. शुक्र का गोचर मान सम्मान में वृद्धि और प्रमोशन का कारक भी बन सकता है. इस दौरान भटकाव की स्थिति से बचना होगा.

शुक्र के उपाय

मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें. भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें. शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं. चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें. श्री सूक्त का पाठ करें. शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें.

5 राशियों के लिए शुभ समय

शुक्र की चाल में बदलाव होने से मेष, मिथुन, सिंह, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा. इन 3 राशियों के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा हो सकता है. कामकाज की तारीफ होगी और आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. किस्मत का साथ मिलेगा. दुश्मनों पर जीत मिलेगी. लव लाइफ और दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा.

3 राशि वालों के लिए मिला-जुला समय

शुक्र के राशि परिवर्तन करने से वृष, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा. इन राशि वालों की सेहत में सुधार होगा लेकिन रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती है. पैसा खर्चा हो सकता है. दांपत्य सुख में कमी आ सकती है. साझेदारी संबंधी मामलों में उलझनें आ सकती हैं. बिजनेस के जरूरी फैसले सोच-समझकर लेने होंगे.

4 राशि वालों के लिए अशुभ

शुक्र के राशि बदलने से कर्क, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा. इन राशियों के लोगों के फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं. दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। राज की बातें उजागर हो सकती है. मेहनत बढ़ेगी. अपोजिट जेंडर वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं. विवाद और दौड़-भाग भी हो सकती है.

Jagannath Mandir: जगन्नाथ मंदिर की तीसरी सीढ़ी का रहस्य क्या है ? भक्त क्यों नहीं रखते इसपर पैर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahu Ketu Gochar 2026: 25 नवंबर को बदलेगी राहु-केतु की चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
25 नवंबर को बदलेगी राहु-केतु की चाल, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
Budhaditya Yog 2026: सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
Rahul Gandhi Rally 2026: राहुल गांधी का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, मोदी सरकार की असली परीक्षा 12 नवंबर के बाद
राहुल गांधी का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, मोदी सरकार की असली परीक्षा 12 नवंबर के बाद
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget