एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2024: शुक्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, जानिए शुक्र गोचर का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

Shukra Gochar 2024: शुक्र 18 जनवरी को वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 25 दिन इसी राशि में रहेंगे. इस दौरान 29 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा और 9 फरवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

Shukra Gochar 2024: 18 जनवरी को प्रेम और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन शुक्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को प्रेम, विवाह और सुख का कारक माना जाता है. शुक्र देव 25 से लेकर 27 दिनों तक एक राशि में रहते हैं. इसके बाद एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं. वर्तमान समय में शुक्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं और जल्द ही राशि परिवर्तन करेंगे. 
 
शुक्र को रचनात्मकताएं, रोमांटिक अहसास, प्रेम, सौंदर्य, विवाह आदि का कारक ग्रह माना जाता है. इसलिए शुक्र के गोचर को वैदिक ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. शुक्र का राशि परिवर्तन हर राशि पर कोई न कोई प्रभाव जरूर डालता है. शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है. चूंकि शुक्र एक शुभ ग्रह है इसलिए कुंडली में इसकी अच्छी स्थिति से जातकों को जीवन में कई सुख सुविधाएं मिलती हैं लेकिन मुख्य रुप से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है. शुक्र की उच्च राशि मीन है, वहीं धनु राशि में शुक्र का होना सामान्य माना जाता है. हालांकि, शनि, और केतु के साथ शुक्र की मित्रता होती है. वहीं ये बृहस्पति के साथ सामान्य फल देने वाला ग्रह है. ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तन सभी राशियों के लिए खास रहेगा.

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कब

सुखों के कारक शुक्र 18 जनवरी को रात 08:56 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. धनु राशि में शुक्र देव 25 दिनों तक रहेंगे, इस दौरान 29 जनवरी को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 09 फरवरी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 12 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे.

ज्योतिष में शुक्र

शुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है. ये वृषष और तुला राशि के स्वामी हैं. शुक्र लाभ के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है. व्यक्ति की कलात्मकता का भी विकास होता है. किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में काफी मायने रखता है. ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है. शुक्र के राशि परिवर्तन होने से इन मामलों संबंधी बदलाव देखने को मिलते हैं.

शुक्र गोचर का क्या होगा प्रभाव

धनु राशि में शुक्र के गोचर करने से धर्म, अर्थ और काम ये तीन पुरूषार्थ सफल होते हैं. शुक्र के प्रभाव से बड़े समाजिक कार्य पूरे हो सकते हैं. धनु राशि में शुक्र के आने से प्रशासनिक और राजनैतिक मामलों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. इन क्षैत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा कहा जाता है. शुक्र के राशि परिवर्तन से कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. जॉब और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे. विपरित लिंग के लोगों के कारण कामकाज में बदलाव होने की भी संभावना है. सुख-सुविधाएं, यात्राएं और शारीरिक सुख संबंधी मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है.

शुक्र के पास अमृत संजीवनी है और शुक्र पृथ्वी के साथ है. वस्तुओं की लागत बढ़ सकती है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी शुभ असर देखने को मिलेगा. ललित कलाओं की तरफ आप का रूझान हो सकता है. यदि आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको शुभ फल प्राप्त होगा. वहीं मीडिया आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को भी यह शुक्र लाभ कराने वाला होगा. जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानियां दूर होंगी.  
 
शुक्र ग्रह के उपाय:  मां लक्ष्मी अथवा मां जगदम्बा की पूजा करें. भोजन का कुछ हिस्सा गाय, कौवे और कुत्ते को दें. शुक्रवार का व्रत रखें और उस दिन खटाई न खाएं. चमकदार सफेद एवं गुलाबी रंग का प्रयोग करें. श्री सूक्त का पाठ करें. शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दही, खीर, ज्वार, इत्र, रंग-बिरंगे कपड़े, चांदी, चावल इत्यादि वस्तुएं दान करें.
 
शुक्र के धनु राशि में प्रवेश से राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
  • शुभ: मिथुन, कर्क और मीन
  • सामान्य: मेष, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और कुंभ
  • अशुभ: वृष और मकर

ये भी पढ़ें: Ram Aayenge: जुग जुग जियसु ललनवा भवनवा के भाग जागल हो.. क्यों रामलला के जन्म की भेंट लेने से सभी ने कर दिया था इंकार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का प्रवेश, मेष-तुला समेत 5 राशियों के लिए करियर और धन के नए योग
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का महागोचर, मेष से कुंभ तक इन 5 राशियों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग
Guru Gochar 2026: 31 अक्तूबर को सूर्य की राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु, 87 दिन इन 4 राशियों के लिए वरदान
11 साल बाद सिंह राशि में अतिचारी गुरु का गोचर: 31 अक्तूबर से बदलेगी किस्मत, किन राशियों पर बरसेगी कृपा?
Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर से 5 राशियों की बदल सकती है किस्मत, नौकरी-कारोबार में खुलेंगे तरक्की के रास्ते
31 अक्टूबर से इन 5 राशियों के लिए बदल सकते हैं हालात! नौकरी और कारोबार में मिलेंगे नए मौके?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'गरीबी, नक्सल और विकास...', PM मोदी बोले- सरदार पटेल के बिना देश की कल्पना नामुमकिन
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget