एक्सप्लोरर

March 2024 Grah Gochar: मार्च में दिखेगी ग्रहों की परेड, शनि उदय होगें तो मंगल कुंभ राशि में करेगें गोचर

March 2024 Grah Gochar: मार्च 2024 ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से विशेष है. क्योंकि इस माह सूर्य, बुध मंगल और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. मार्च माह में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है.

March 2024 Grah Gochar: मार्च के महीने में भी कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल राशि बदलेंगे और बुध और शनि ग्रह अस्त से उदित अवस्था में आएंगे.

ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध सबसे पहले 7 मार्च को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही राहु ग्रह मौजूद हैं. इस तरह से बुध और राहु ग्रह की मीन राशि में युति बनेगी.

07 मार्च को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र कुंभ राशि में गोचर होंगे. शुक्र के गोचर से कुंभ राशि में शनि-शुक्र ग्रह की युति बनेगी. 14 मार्च को सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जहां पर बुध और सूर्य की मीन राशि में युति बनेगी और बुधादित्य योग का निर्माण होगा.

15 मार्च को मंगल कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां शुक्र और शनि पहले से ही मौजूद हैं. वहीं 10 मार्च को बुध मीन राशि में उदय होंगे. अंत में शनि जो 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो गए थे, वे 21 मार्च को फिर से उदय हो जाएंगे.

मार्च माह में सूर्य देव के साथ-साथ कई अन्य ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसे में कुछ राशियों के लिए मार्च का माह काफी अच्छा जाने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च मास में शुक्र, बुध, मंगल और सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव पड़ता है.

  • 07 मार्च 2024 को बुध का मीन राशि में गोचर
  • 07 मार्च 2024 को शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
  • 14 मार्च 2024 को सूर्य का मीन राशि में गोचर
  • 15 मार्च 2024 को मंगल का कुंभ राशि में गोचर
  • 10 मार्च 2024 को बुध का मीन राशि में उदय
  • 21 मार्च 2024 को शनि का कुंभ राशि में उदय

बुध गोचर 2024
ग्रहों के राजकुमार, 7 मार्च को सुबह 09354 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएं. इसके बाद 26 मार्च को 3:05 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे वहीं 10 मार्च को बुध मीन राशि में उदय होंगे.

शुक्र गोचर 2024
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह 07 मार्च को सुबह 10:45 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद शुक्र ग्रह 31 मार्च को सुबह 09:29 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

सूर्य गोचर 2024
ग्रहों के राजा सूर्यदेव 14 मार्च को दोपहर 12:34 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 

मंगल गोचर 2024
ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 15 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. 

शनि उदय 2024
अंत में शनि जो 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो गए थे, वे 21 मार्च को फिर से उदय हो जाएंगे.

प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं की आशंका
सन 2024 में कई बड़े धनकुबेर, उद्योगपति और व्यापारियों की स्थिति बिगड़ेगी और बड़े मामले सामने आएंगे. बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी.

इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे. राजनीतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी. धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी. दुर्घटना होने की संभावना.  

देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे. सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा. आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा. अचानक मौसमी बदलाव भी हो सकते हैं. बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है.

सेना की ताकत बढ़ेगी. देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी. मनोरंजन फिल्म खेलकूद एवं गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी. बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की संभावना.

राशियों को होगा फायदा
वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा.

कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी. ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं. व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा.कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी. 

पूजा-पाठ और दान करें
ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना करनी चाहिए. महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए.

यह भी पढ़ें- March Horoscope 2024: इन राशियों के लिए उथल-पुथल से भरा रहेगा मार्च का महीना, सभी राशियों का पढ़ें मासिक राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Gochar 2026: सूर्य के सिंह राशि में आते ही कौन-सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है?
सूर्य के सिंह राशि में आते ही कौन-सी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है?
Mangal Gochar 2026: 2 अगस्त 2026 को मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
Mangal Gochar 2026: 2 अगस्त 2026 को मंगल का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत
24 जुलाई से शुरू हुआ ग्रहों का बड़ा फेरबदल, नौकरी-धन और रिश्तों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव
आज 24 जुलाई से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, अगस्त 2026 तक इन 5 बड़े बदलावों का सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Budh Margi 2026: मार्गी बुध का 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget